फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   College in-charge accused of commenting on dress

Fatehabad News: महाविद्यालय इंचार्ज पर लगाए पहनावे पर टिप्पणी के आरोप

Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
College in-charge accused of commenting on dress
फतेहाबाद। रतिया स्थित शहीद देवेंद्र सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय के कुछ स्टाफ सदस्यों ने कॉलेज इंचार्ज के खिलाफ उच्चतर शिक्षा विभाग को सामूहिक शिकायत भेजी है। इसमें शिक्षकों के पहनावे पर टिप्पणी, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और महिला स्टाफ को अकेले में बुलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी सज्जन सिंह ने मुख्यालय को भेज दी है। मुख्यालय स्तर पर ही मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन हो सकता है। वहीं मामले में कॉलेज इंचार्ज ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंचार्ज द्वारा महिला स्टाफ के पहनावे को लेकर गलत टिप्पणियां की जाती हैं। इसके अलावा कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण बना दिया गया है, जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। शिकायत में स्टाफ सदस्यों ने आरोप लगाया है कि महिला कर्मचारियों को कार्यालय में अकेले बुलाया जाता है, जिससे वे असहज महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मामले में शिकायत आई है। शिकायत में मानसिक रूप से परेशान करने समेत कई आरोप है। शिकायत को मुख्यालय में भेज दिया गया है। मुख्यालय स्तर पर जांच कमेटी बनेगी। कमेटी आगे की जांच करेगी। शिकायत की कॉपी डीसी डॉ. विवेक भारती को भी भेजी गई है।

- सज्जन सिंह, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी

-----

इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है, कॉलेज में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। जो आरोप है वह गलत हैं।

परमजीत संधा, कार्यकारी प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed