{"_id":"65de224f343b1370510f0cd7","slug":"collecting-garbage-from-houses-in-the-city-will-cost-rs-1-crore-proposal-for-new-tender-prepared-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-113528-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में घरों से कचरा उठाना एक करोड़ होगा महंगा, नए टेंडर का तैयार हुआ प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में घरों से कचरा उठाना एक करोड़ होगा महंगा, नए टेंडर का तैयार हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर एजेंसी के कर्मचारी कचरे का उठान करते हुए
फतेहाबाद। नगर परिषद का डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रोजेक्ट का टेंडर मई माह में खत्म होने जा रहा है। इस ठेके के खत्म होने से पहले नए टेंडर को लेकर नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए ठेके को लेकर नगर परिषद ने अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नया ठेका एक करोड़ रुपये महंगा हो सकता है। यानि कचरा उठान एक करोड़ रुपये महंगा हो जाएगा। कचरा उठान का पिछला ठेका करीब 2 करोड़ 20 लाख में जारी हुआ है लेकिन नए ठेके को लेकर जो प्रस्ताव तैयार हुआ है उसकी अनुमानित लागत 3 करोड़ 13 लाख रुपये हैं।
शहर से रोजाना करीब 35 से 40 टन कचरा निकल रहा है। नए प्रस्ताव में 40 से 45 टन लिया गया है। इसके अलावा कचरा उठान के वाहनों और कर्मचारियों में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रस्ताव को नगर परिषद अधिकारी मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेजेंगे। यहां से मंजूरी के बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद द्वारा जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके मुताबिक डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका लेने वाली एजेंसी को 40 वाहन लगाने होंगे। इसमें 30 टाटा एस गाड़ियां लगानी होंगी। इसके अलावा 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी, 5 ई-रिक्शा लगाने होंगे। इसके अलावा 92 कर्मचारी रखने होंगे। जबकि फिलहाल एजेंसी द्वारा 27 वार्डों के लिए 13 टाट एस गाड़ियां लगा रखी हैं। इसके अलावा 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी है, कर्मचारियों की संख्या भी 54 है। संवाद
समय पर कचरा उठान न होने की मिल रही हैं शिकायतें
एजेंसी को शहर में डोर टू डोर कचरा उठान करना होता है। इसके अलावा डंपिंग प्वाइंट से भी कचरे का उठान किया जाता है। लेकिन समय पर कचरे का उठान न करने को लेकर एजेंसी विवादों में रही है। डंपिंग प्वाइंट से ही कचरे का उठान दोपहर 12 से 1 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये है शहर की स्थिति
शहर में वार्ड : 27
जनसंख्या : 92 हजार
रोजाना कचरे का उठान : 35 से 40 टन
नगर परिषद के पास कर्मचारी : 157
कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान को लेकर नए टेंडर के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद