{"_id":"1bf5a7449d083a98718339604c71f311","slug":"cold-wave-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धुंध ने किया परेशान तो दोपहर में धूप ने दिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धुंध ने किया परेशान तो दोपहर में धूप ने दिया सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन मौसम साफ होने के बाद शुक्रवार को फिर से शहर कोहरे की चपेट में आ गया। अलसुबह से ही शहर के अंदर और बाहरी इलाकों में धुंध की चादर छाई रही। इस दौरान ओस भी लगातार गिरती रही। हालांकि दोपहर होते-होते धुंध की चादर हट गई। दोपहर एक बजे तेज धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।
कोहरे के चलते रेंगते रहे वाहन
शुक्रवार सुबह हालांकि धुंध के बावजूद दृश्यता लगभग 200 से 300 मीटर तक रही। नेशनल हाइवे पर और खासकर बाहरी इलाकों में वाहन रेंगते हुए ही दिखाई दिए। जीटी रोड पर धुंध का आलम ये था कि अधिकतर वाहनों ने दूसरे वाहनों के पीछे ही वाहन लगा रखा था ताकि रास्ते का अनुमान हो सके। कई स्कूलों में स्कूली बच्चों ने खेलकूद कर ठंड का मुकाबला किया।
दोपहर में खिली तेज धूप
सुबह 12 बजे तक धुंध के बाद तेज धूप से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। कड़ाके की ठंड के चलते दुबके बैठे लोग धूप का आनंद लेते बाहर भी आए। तेज धूप निकलने के कारण सड़क पर भी वाहनों की रफ्तार तेज हो गई। साथ ही बाजारों में भी धूप निकलने के बाद उपभोक्ताओं की चहल-पहल बढ़ गई।