फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold wave continues, weather will worsen from tomorrow

Fatehabad News: ठंड का प्रकोप जारी, कल से और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, weather will worsen from tomorrow
फतेहाबाद में ठंड के दौरान जीटी रोड पर स्कूटी पर जाती युवतियां।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट व शीतलहर चलने के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पिछले 8 दिनों से सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए हैं, जिस कारण लोगों को ठंड से न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को। रात को 8 बजे के बाद तो बाजार सुनसान हो जाते हैं और लोग अपने घरों में दुबककर बैठ जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव आ सकता है और मंगलवार को हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले में ठंड का मिजाज बढ़ता ही जा रहा है। जिले में सुबह जहां हल्की धुंध छाई रहती है, वहीं दिनभर शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं। कोल्ड वेव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं। लोगों को जुकाम व खांसी की शिकायत अधिक आ रही है। रात को तो बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। हालांकि इन दिनों में गर्म पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। शहर पपीहा पार्क, लालबत्ती चौक व भट्टू रोड पर सूप की रेहड़ियों पर लाेगों की भीड़ लगी रहती है। वहीं चाय व कॉफी की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री आंका गया है। रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहा और मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------------हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 जनवरी रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिससे 9 व 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाही तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed