फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold wave continues, severe cold brings relief

Fatehabad News: शीतलहर का दौर जारी, कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, severe cold brings relief
फतेहाबाद के गांव दैयड़ में गेहूं की फसल पर बिछी बर्फ की परत। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से सर्द हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार सुबह जब ग्रामीण तबके के लोग अपने खेतों में गए तो वहां उनको फसलों पर बर्फ जमी नजर आई। खेतों में सिंचाई के लिए रखे पाइपों पर भी बर्फ की चादर बिछी हुई मिली। कड़ाके की ठंड के कारण किसानों को पाला पड़ने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शुक्रवार रात को ही सर्द हवा चलने के कारण लोग अलाव ताप कर सर्दी से बचने की कोशिश करते नजर आए। आग के सामने लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन सुबह जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों की कंपकंपी छूट गई। खुले मैदानों और खेतों में रात के समय पारा जमाव बिंदु के नजदीक चला गया। दोपहर बाद हल्की धूप तो निकली, लेकिन शीतलहर के आगे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

खेतों में फसलों पर जमा पाला
ग्रामीण क्षेत्रों में पाला पड़ने लगा है। सुबह जब ग्रामीण अपने खेेतों में गए तो गेहूं व सरसों की फसलों पर बर्फ जमी दिखाई दी। दोपहर तक यह बर्फ जमी रही। किरढ़ान के किसान राजेश कुमार, सूलीखेड़ा के हरिओम ने बताया कि रात को गांवों में पारा जमाव बिंदु पर रहता है। अगर लगातार पाला पड़ता रहा तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस समय खेतों में पाला पड़ने लगा है। किसान अपने खेतों में धुआं करें और हल्की सिंचाई करते रहें, ताकि पाले का असर कम हो। हालांकि अभी पाले से फसलों को इतना नुकसान नहीं, लेकिन आगे लगातार पाला पड़ने से दिक्कत आ सकती है।

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
कोट
हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सात जनवरी दोपहर बाद से नौ जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है तथा हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से पुरवाई होने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट बने रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, परंतु 10 जनवरी को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद 11 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed