फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cold season, temperature 2.3, weather, fatehabad

पारा 2.3 डिग्री तक पहुंचा, ठिठुरा जनजीवन

Sun, 29 Dec 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
cold season, temperature 2.3, weather, fatehabad
फतेहाबाद। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी का सितम लगातार जारी है। शनिवार सुबह शीत लहर ने ऐसी मुसीबत बढ़ाई कि लोगों की कंपकंपी छूट गई। स्कूल जाने वाले बच्चों और सब्जी-दूध विक्रेताओं को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। ठंड से दिनभर कांपने को मजबूर दिखे। शनिवार को फतेहाबाद में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। इस दिन न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही धुंध व ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिगड़ते मौसम के कारण सब्जियों को नुकसान बताया गया है। मेथी, पालक, बैंगन आदि सब्जियों को इस कोहरे से खासा नुकसान हो सकता है जबकि यही कोहरा गेहूं की फसल के लिए वरदान है। धरतीपुत्र भी बढ़ती ठंड से परेशान है। तापमान में अत्यधिक गिरावट का प्रभाव फसलों पर भी पड़ रहा है। इस ठंड के मौसम में तेज बर्फीली हवाओं के कहर से सब्जी की फसलें पाले की चपेट में आने से चौपट होने की कगार पर है। इससे सब्जी उत्पादक चिंतित हैं। हालांकि शनिवार दोपहर को सूर्य देव के दर्शन होने से धूप से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed