फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold intensifies, night shelters not yet ready, people freezing

ठंड बढ़ी, अब तक नहीं तैयार हुए रैन बसेरा, ठिठुर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cold intensifies, night shelters not yet ready, people freezing
फतेहाबाद के नप कार्यालय का बंद पड़ा गेट। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के बाद ठिठुरन बढ़ने लगी है और जरूरतमंद लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन ने इस बार सर्दी को लेकर रैन बसेरा बनाने की व्यवस्था ही नहीं की है। प्रशासन की तरफ से न ही आदेश जारी हुए हैं और न ही कोई हेल्पलाइन नंबर अब तक जारी किए गए हैं। प्रशासन पहले नगर परिषद कार्यालय में रैन बसेरा की व्यवस्था करता है लेकिन पड़ताल में रात के समय वहां पर गेट बंद मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रैन बसेरा को लेकर फिर पड़ताल की गई तो नगर परिषद कार्यालय में जहां पर पुरुष व महिला के लिए व्यवस्था होती है वहां पर न तो बिस्तर मिले और न ही चारपाई मिली। यहां तक कि दोनों ही कमरों में गंदगी फैली हुई है। गैलरी में भी नगर परिषद ने कबाड़ फेंक रखा है। इसके अलावा न ही कोई हेल्पलाइन नंबर मिले। बता दें कि पिछले साल भी नगर परिषद कार्यालय में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरा बनाया गया था। वहीं रैन बसेरा को लेकर अब तक धर्मशालाओं को भी कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

पड़ताल में नप का गेट मिला बंद
रैन बसेरा को लेकर नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां पर व्यवस्था की जाती है। लेकिन पड़ताल में नप का गेट बंद मिला। यहां तक मौके पर कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशालाओं को भी जारी नहीं किए गए आदेश
ठंड में कोई जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे इसको लेकर प्रशासन हर साल धर्मशालाओं को भी आदेश जारी करता है और उन्हें भी व्यवस्था करनी होती है लेकिन इस बार कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसके अलावा न ही रैन बसेरा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी हुए हैं।

कोट
मैं पिछले एक सप्ताह से छुट्टी पर हूं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ड्यूटी पर आने बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
रैन बसेरा को लेकर व्यवस्था करने के अभी कोई आदेश नहीं आए हैं हालांकि नगर परिषद कार्यालय में अस्थायी रूप से चल रहा है। स्थायी रैन बसेरा के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद

नप कार्यालय में रैन बसेरा का लगा पुराना नोटिस।

नप कार्यालय में रैन बसेरा का लगा पुराना नोटिस।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed