फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold has knocked in the district, now it is felt in the morning and evening

Fatehabad News: जिले में ठंड ने दी दस्तक, अब सुबह-शाम हो रही महसूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cold has knocked in the district, now it is felt in the morning and evening
फतेहाबाद। जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है, अब अब सुबह-शाम को महसूस हो रही है। रात को अधिक ठंड रहती है और दिन में भी लोगों को धूप अच्छी लगने लगी है। ठंड के चलते अब लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। हालांकि दोपहर को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन अब घरों में पंखे आदि बंद हो गए हैं। तापमान में गिरावट आने से वायरल बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के साथ ही सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, मलेरिया के मरीजों की संख्या में तो इजाफा हुआ ही है। इस वर्ष गले में इंफेक्शन के मरीज भी सामने आ रहे हैं। गले में हल्के दर्द और खराश के चलते मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह दर्द बढ़ते-बढ़ते लोगों को बुखार तक का दंश देकर जा रहा है। सात से आठ दिन तक लगातार उपचार के बावजूद गले में खराश और दर्द ठीक होने का नाम नहीं ले रहा। चिकित्सकों की मानें तो ऋतु परिवर्तन के साथ रोगियों की तादाद अपेक्षाकृत अधिक बढ़ रही हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गले में इंफेक्शन से ग्रस्त मरीजों में प्रारंभिक चरण में बार-बार गला सूखता है और पानी पीने की इच्छा होती है। इसके बाद एक-दो दिन में गले में दर्द बढ़ने के साथ ही पूरा गला पकड़ जाता है और मरीज को बुखार आ जाता है। शरीर टूटना शुरू हो जाता है। मरीज का दर्द इतना बढ़ जाता है कि मरीज को अस्पताल में एडमिट होकर हाई-एंटीबायटिक दवा, इंजेक्शन और ड्रिप तक चढ़ानी पड़ रही हैं। गांवों में मरीज अधिक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मौसम परिवर्तन से लोगों को गले में खराश, बुखार, सर्दी व जुकाम की शिकायत आती है। इन दिनों ऐसे ही मरीज सामने आ रहे हैं। दिन और रात के समय में फर्क होने के कारण ऐसा हो रहा है, इसलिए रात के समय ढककर सोएं और अगर कोई शारीरिक शिकायत आती है तो चिकित्सकों से सलाह लें।

-डॉ. मनीष टुटेजा, फिजिशियन नागरिक अस्पताल।

कोट
ठंड की वजह से बच्चों को अधिक परेशानी होती है। उनको बुखार व जुकाम हो सकता है। इसलिए रात के समय ही गर्म कपड़ों में सुखा दें। दिन भी बच्चों का ध्यान रखें और जितना हो सके, बच्चों को घर में ही रखें।
-डॉ. वरुण मुंजाल, बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed