फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold continues to prevail, minimum temperature reaches 9 degree Celsius

Fatehabad News: लगातार परवान चढ़ रही ठंड, 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cold continues to prevail, minimum temperature reaches 9 degree Celsius
फतेहाबाद। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह के समाप्ति की ओर से बढ़ने के साथ ही ठंड भी परवान चढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय धुंध जहां वाहनचालकों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। ऐसे में ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शाम होते ही ठंड से बचाव के लिए अलाव जलने लगे हैं। गर्म कपड़ों की खरीदारी जोरों पर हैं। स्वेटर से लेकर जैकेट्स की बिक्री भी बढ़ गई है। हंस मार्केट में लगी गर्म कपड़ों की स्टालों पर रोजाना भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

----------
बारिश होने से फसलों में नहीं जमेगा पाला
कृषि विशेषज्ञ डॉ. भीम सिंह ने बताया कि इस समय अगर बारिश होती है तो गेहूं, सरसों और चने के अलावा सभी प्रकार की सब्जियों की फसल के लिए फायदेमंद होगी और पाला नहीं जमेगा। पाला जमने के कारण सरसों और सब्जियों की फसल के उत्पादन में कमी आती है। वहीं, बारिश होने से किसान फसलों में यूरिया का छिड़काव कर सकेंगे और बारिश होने से सिंचाई की भी कम आवश्यकता होगी। धुंध फसलों के लिए लाभकारी है, जो उत्पादन बढ़ाने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
13 दिसंबर तक मौसम रहेगा खुश्क
:: 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 व 11 दिसंबर को मौसम परिवर्तनशील होगा। बीच-बीच में हल्की बादलवाही रहने तथा हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ से 13 दिसंबर रात्रि से फिर से आंशिक बादलवाही व मौसम खुश्क संभावित रहेगा।
-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed