फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cobra snake found in bedroom and toilet, snakeman caught it

Fatehabad News: बेडरूम और शौचालय में मिले कोबरा सांप, स्नेकमैन ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cobra snake found in bedroom and toilet, snakeman caught it
फतेहाबाद में सांप को पकड़ते हुए स्नेकमैन पवन जोगपाल
फतेहाबाद। बीघड़ रोड स्थित एक ढाणी और गांव ढिंगसरा में कोबरा सांप मिला है। जिसे स्नेकमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। ढाणी में बेडरूम में और गांव ढिंगसरा में टॉयलेट सीट में सांप छिपा था। पता लगने पर परिवार में हड़कंप मच गया और स्नेकमैन को बुलाया गया। स्नेकमैन ने पकड़कर वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पवन जोगपाल ने बताया कि रविवार सुबह बीघड़ रोड से स्थित एक ढाणी से करण नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनके बेडरूम में काला नाग फन फैलाए बैठा है। सांप की फुंकार से उसका पता चला। इससे उनकी जान बच गई। जब वे वहां पहुंचे तो सांप कमरे के अंदर था और वहां से उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि यह मादा कोबरा सांप थी। दूसरे मामले में ढिंगसरा से भगत सिहं का फोन मिला कि उनके मकान के शौचालय में टायलेट सीट के अंदर सांप दिख रहा है। जब वे वहां पहुंचे तो सांप सीट के साइडों में बनी जगह पर छुप गया। जिस पर उन्होंने सीट को पानी से भरा तो सांप बाहर आकर फन फैला कर बैठ गया। पवन जोगपाल ने बताया कि दोनों ही जगहों पर सांपों से किसी को भी डसे जाने का खतरा था, लेकिन गनीमत रही कि उनका पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed