{"_id":"66215ff547b2c971b00a6cb9","slug":"coaching-institutes-running-on-the-streets-in-the-city-they-are-not-even-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115715-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में गलियों में चल रहे कोचिंग संस्थान, इनके पंजीकरण तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में गलियों में चल रहे कोचिंग संस्थान, इनके पंजीकरण तक नहीं
Thu, 18 Apr 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी।
फतेहाबाद। शहर में धड़ल्ले से बिना रजिस्ट्रेशन कई कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। ये अधिकतर कोचिंग संस्थान तंग गलियों में दुकानों के अंदर चल रहे हैं या फिर घरों के अंदर चलाया जा रहा है। इन पर नीट, जेईई की कोचिंग के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक दाखिला करवाने का भी दावा किया जा रहा है। यहां तक प्रलोभन दिया जा रहा है कि विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से चाहे या फिर केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड वहीं से दाखिला मिलेगा लेकिन फीस अलग-अलग रहेगी।
इसको लेकर पड़ताल की गई तो सामने आया है। प्रशासन के पास कोई रिकॉर्ड नहीं कि जिले में कितने कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। अगर कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा। हालांकि इसको लेकर दो दिन पहले उपायुक्त की बैठक में निजी स्कूल संचालकों ने भी मुद्दा उठाया था। जबकि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से गाइडलाइन भी जारी हो चुकी है।
जिस बोर्ड से करनी पढ़ाई, वहीं से मिलेगा दाखिला
शहर में अधिकतर कोचिंग संस्थान ठाकर बस्ती, मॉडल टाउन, बीघड़ रोड क्षेत्र में चल रहे हैं। कई जगह ऐसी है जहां पर सिर्फ दुकानों के अंदर ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यहां तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई कोचिंग संस्थान द्वारा कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक दाखिला करवाकर पढ़ाई करवाने का दावा किया जा रहा है। यहां तक प्रलोभन दिया जा रहा है कि बोर्ड बच्चे की मर्जी का होगा। इसको लेकर पड़ताल की तो यह सामने आया है। जब विद्यार्थी बनकर एक फतेहाबाद के एक कोचिंग संस्थान द्वारा जारी किए गए नंबर पर संपर्क किया गया तो बातचीत में ये खुलासा हुआ :
विज्ञापन
संवाददाता : दो विद्यार्थी हैं, कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में दाखिला लेना है।
कोचिंग संस्थान: दाखिला मिल जाएगा
संवाददाता : मान्यता किससे है आपके इंस्टीट्यूट की।
कोचिंग संस्थान : स्कूल से जुड़ा है जो एचबीएसई से मान्यता प्राप्त है। लेकिन यहां स्टाफ इंस्टीट्यूट का है।
संवाददाता : कक्षा 11 वीं में एचबीएसई और सीबीएसई का क्या फीस रहेगी।
कोचिंग संस्थान : कक्षा 11 वीं में अगर एचबीएसई से दाखिला लेना है तो 32000 फीस और 2000 रुपये दाखिला लगेगा। अगर सीबीएसई से करना है तो 35000 फीस और 3300 रुपये दाखिला रहेगा। कक्षा नौवीं में हरियाणा बोर्ड से 28000 रुपये फीस और 1500 रुपये दाखिला लगेगा। अगर सीबीएसई से करना है तो 30000 रुपये फीस और 2700 रुपये दाखिला रहेगा।
संवाददाता : आपके पास मान्यता है।
कोचिंग संस्थान: जी मान्यता है, एचबीएसई की है। सीबीएसई का बाहर से करवाना पड़ेगा। कोचिंग यहीं से दी जाएगी।
-- -- -
गैर मान्यता प्राप्त हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की सार्वजनिक सूचना हो चुकी जारी
जिला शिक्षा अधिकारी ने नया सत्र शुरू होने से पहले हाई और सीनियर सेकेंडरी गैर मान्यता प्राप्त तीन स्कूलों की सार्वजनिक सूचना जारी कर दी थी। जिसमें एमडी हाई स्कूल बैजलपुर, श्री भगवान दास चिंदड सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद, सरस्वती पब्लिक स्कूल खाराखेड़ी शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने सार्वजनिक सूचना जारी करके कहा था कि एक अप्रैल से इन स्कूलों को बंद किया जा रहा है और इनमें दाखिले न किए जाएं।
डीईईओ अभी सर्वे में उलझे, नहीं आई रिपोर्ट
गैर मान्यता प्राप्त हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की सूची जारी हो चुकी है। मगर बिना मान्यता वाले प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की सूची जारी नहीं हुई है। डीईईओ वेद सिंह दहिया का कहना है कि शुक्रवार तक रिपोर्ट मांगी गई है। खंड स्तर पर सर्वे करवाया जा रहा है। इसके बाद ही वास्तविक रिपोर्ट सामने आएगी।
मॉडल संस्कृति स्कूल में दी जाती है निशुल्क कोचिंग
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में मिशन बुनियाद के नाम से केंद्र चल रहा है। यहां पर चयनित विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
कोचिंग संस्थान हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं है। इसको लेकर निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा जाएगा कि क्या कार्रवाई हो सकती है।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद