{"_id":"5dfa6f768ebc3e8810439965","slug":"cmd-and-md-of-future-maker-used-to-buy-gold-from-investors-accused-accused-of-dealing-fraud-fatehabad-fatehabad-news-rtk533033336","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर मेकर के सीएमडी और एमडी निवेशकों के रुपयों से खरीदते थे गोल्ड, आरोपी मोहित करता था डीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूचर मेकर के सीएमडी और एमडी निवेशकों के रुपयों से खरीदते थे गोल्ड, आरोपी मोहित करता था डीलिंग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार की चिटफंड कंपनी फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल निवेशकों के रुपये से सोना खरीदते थे। इसके लिए गांव भूथनकलां निवासी मोहित सोनी उर्फ जोनी मदद करता था। मोहित सोनी राधेश्याम और बंसीलाल से रुपये लेकर उन्हें सोना उपलब्ध करवाता था। मामले में शामिल आरोपी मोहित सोनी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मोहित को कोर्ट में पेश किया। यहां से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी मोहित से रुपये लेकर सोना देने के दौरान कमाए गए रुपयों को बरामद करेगी। इसके अलावा बनाई गई प्रॉपटी के बारे में जानकारी जुटानी है। वहीं इस मामले मे पुलिस ने गोल्ड के बारे में जानकारी जुटानी है, कितना खरीदा गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों से गोल्ड भी बरामद करेगी।
जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस ने पिछले साल सितंबर में भाजपा नेता अनिल सिहाग की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और चिटफंड के आरोप में मामला दर्ज किया था। इससे पहले तेलंगाना पुलिस ने कंपनी के कार्यालय को सील करके आरोपी सीएमडी सीसवाल निवासी राधेश्याम और सुंदर को काबू कर लिया था। इसके बाद यहां की पुलिस ने आरोपियों को तेलंगाना से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। मामले में आरोपी बंसीलाल भी काबू हो चुका है।
--------
एसआइटी जींद कर रही है जांच
मामले की जांच पहले फतेहाबाद एसआइटी कर रही थी, इसके बाद इसे सिरसा एसआइटी को दे दिया गया और फिर जींद एसआइटी को सौंपा गया। अब जींद एसआइटी अब इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन
चिटफंड कंपनी के मामले में शामिल आरोपी मोहित को पकड़ा गया है, उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी मोहित पर आरोप है कि वह सीएमडी और एमडी से रुपये लेकर उन्हें गोल्ड देता था।
एएसआई सत्यपाल जांच अधिकारी