फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM will inaugurate and lay foundation of 32 projects today

भूना में सरकारी कॉलेज, दमकौरा में खेल स्टेडियम व नागपुर के बीडीओ कार्यालय का आज सीएम करेंगे उद्घाटन

Mon, 26 Oct 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate and lay foundation of 32 projects today
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को करीब 93 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से जिले की 32 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हिसार एयरपोर्ट से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 13 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बने दमकौरा खेल स्टेडियम, 12 करोड़ रुपये से बने भूना के राजकीय महाविद्यालय के भवन, दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत की पिरथला माइनर सड़क, 12 करोड़ 48 लाख रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशन गांव हांसपुर, फूलां व जांडलीखुर्द, एक करोड़ 71 लाख रुपये से बने बीडीपीओ भवन नागपुर, 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से मेन भाखड़ा ब्रांच अमानी पर हुए पुल के पुनर्निर्माण, 5 करोड़ 42 लाख रुपये से बने अमरूद केंद्र भूना, 3 करोड़ 58 लाख रुपये से बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई े होस्टल भवन तथा 3 करोड़ 90 लाख रुपये से बनाए गए गांव दिवाना, सिम्बलवाला, अमानी, भट्टू खुर्द, धांगड़, नुरकीअली, भोडियाखेड़ा, मानावाली, अलालवास, नंगल, रसूलपुर व मघेड़ा मेें पशु औषद्यालयों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री इसी दिन 40 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 4 करोड़ 20 लाख रुपये से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन करनौली, 11 करोड़ 75 लाख रुपये से बनने वाली टोहाना-सनियाना सड़क, 3 करोड़ 79 लाख रुपये से बनने वाली बड़ोपल-कुम्हारिया सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत वाली खाराखेड़ी-साबरवास सड़क का सुधारीकरण का कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाली खाबड़ाकलां-शेखुपर सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 84 लाख रुपये से बनने वाली ढिंगसरा-किरढान सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 76 लाख रुपये से बनने वाली भोडियाखेड़ा खैरातीखेड़ा सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बनी बनगांव-ढिगसंरा सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत वाली भोडियाखेड़ा-बनगांव सड़क का सुधारीकरण तथा 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गांव हिजरांवा कलां में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले की 22 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जिलावासियों को सौंपेगें, जिन पर 59 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपये की राशि खर्च की गई। जिले की 10 विभिन्न परियोजनाओं की मुख्यमंत्री आधारशिला रखेगें, जिन पर 40 करोड़ 3 लाख 83 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed