फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM will inaugurate 59 ponds of the state including 30 Amrit Sarovars of the district.

Fatehabad News: सीएम करेंगे जिले के 30 अमृत सरोवरों सहित प्रदेश के 59 तालाबों का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate 59 ponds of the state including 30 Amrit Sarovars of the district.
फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को जिला में एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे रतिया में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही जिला के गांव डूल्ट में अमृत सरोवर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री 24 जनवरी को सुबह 10 बजे लुवास, हिसार से प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में फतेहाबाद जिला की 263 करोड़ 24 लाख 92 हजार रुपये की दस विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को लुवास, हिसार से फतेहाबाद जिले की 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से गांव दीवाना में नहरी पानी आधारित जलघर, 1 करोड़ 77 लाख 66 हजार रुपये से बने सामुदायिक केंद्र जल्लोपुर, एक करोड़ 77 लाख रुपये से बने सामुदायिक केंद्र नागपुर, 3 करोड़ 19 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में 12 एसीआर, 3 लैब व शौचालयों तथा 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल के 8 एसीआर, 3 लैब और लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इसी दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल 55 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रतिया शहर के लिए स्वतंत्र नहरी आधारित जलघर, 4 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गांव महमड़ा के नहरी आधारित जलघर, 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हसंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गांव खारा खेड़ी में द्वितीय जलघर, 185 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बुढ़लाडा पंजाब सीमा से रतिया-फतेहाबाद-भट्टू भादरा को जाने वाले रोड का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल दोपहर बाद 2 बजे गांव डूल्ट में पहुंचेंगे और प्रदेश के 59 अमृत सरोवर व तालाबों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। इनमें भिवानी के 3, चरखी दादरी के 6, झज्जर के 6, नूंह के 7, फतेहाबाद के 30, हिसार के 4, कैथल, पलवल व पंचकूला के एक-एक अमृत सरोवर शामिल हैं। फतेहाबाद में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत के गांव डूल्ट, घोटडू, धौलू, चंदड़ कलां व खुर्द, ठरवा, फतेहपुरी, कमालवाला, सिधानी, रत्ताथेह, गुल्लरवाला, रत्ताखेड़ा, इंदाछोई, नागपुर, हसंगा, बोस्ती, बुआन, ढाणी भोजराज, लहरियां, नाढोड़ी, डांगरा, चितैण, गाजुवाला, जमालपुर शेखां, जापतेवाला, कुलां, लोहाखेड़ा, नांगली, पिरथला के अमृत सरोवर तालाब शामिल है।

-फोटो 53 : रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में धूप खिलने के बाद खेलते बच्

-फोटो 53 : रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में धूप खिलने के बाद खेलते बच्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed