फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM will campaign for the presidential candidate in Jakhal today, SP inspected the rally site

Fatehabad News: सीएम आज जाखल में, भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
CM will campaign for the presidential candidate in Jakhal today, SP inspected the rally site
जाखल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रैली स्थल का निरीक्षण करती हुई पुलिस अधीक्षकसंवाद
जाखल। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से सुरेंद्र मित्तल मैदान में हैं। उनकी टक्कर में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कामरा हैं। विधानसभा चुनाव में जिले में तीनों सीटों पर मिली हार के बाद भाजपा ने जाखल नगर पालिका के अध्यक्ष की कुर्सी के लिए पूरा जोर लगा रखा है। प्रचार के अंतिम दिन सीएम नायब सैनी पार्टी प्रत्याशी को मजबूत करने के लिए खुद जाखल आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी को लेकर वीरवार को जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, टोहाना से डीएसपी उमेद सिंह व फतेहाबाद के डीएसपी जगदीश काजला ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही फतेहाबाद से बीजेपी के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा सहित भाजपा नेताओं ने भी रैली स्थल पर पहुंचकर मंथन किया।
विज्ञापन


बलरां रोड पर उतरेगा सीएम का हेलिकॉप्टर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से जाखल पहुंचेंगे। शहर में नई अनाज मंडी में रैली होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शहर के बलरा रोड पर एक खाली प्लॉट में हेलिपेड बनाया गया है। सीएम वहां से गाड़ी के जरिये नई अनाज मंडी में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। जिस रूट से सीएम गुजरेंगे वहां की टूटी सड़कों को ठीक किया गया है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जाखल में हेलिपेड व अनाज मंडी जाखल की 5 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू की है। किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई उड़ान जैसे ड्रोन/पैराग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार

नगर पालिका जाखल में 14 वार्डों में पार्षद पद के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए दो ही उम्मीदवारों में टक्कर है। चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को 5 बजे थम जाएगा। रविवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed