फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal's Jan Aashirwad Yatra Reached At Tohana

सीएम मनोहर लाल बोले- दोगुना प्यार और आशीर्वाद दो, दोगुना विकास करके दिखाएंगे

Fri, 06 Sep 2019 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/टोहाना/रतिया (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/टोहाना/रतिया (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal's Jan Aashirwad Yatra Reached At Tohana
टोहाना में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

जितना प्यार और आशीर्वाद प्रदेश की जनता ने हमें पांच साल में दिया है उससे दोगुना प्यार और आशीर्वाद लेने के लिए वे जनता के बीच आए हैं। उन्होंने जनता से वादा किया कि जितने काम पांच सालों में किए है आगामी पांच वर्षों में उससे दोगुने विकास कार्य करके दिखाएंगे। ये वायदा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद वासियों से किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार देर रात स्थानीय पपीहा पार्क के बाहर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा ने सायं चार बजे सनियाना के रास्ते फतेहाबाद जिले में प्रवेश किया। टोहाना, रतिया होते हुए ये जन आशीर्वाद यात्रा फतेहाबाद शहर पहुंची। शहर में भी रतिया चुंगी पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद फतेहाबाद शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल पपीहा पार्क के बाहर रैली में पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, करनाल के सांसद संजय भाटिया, सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रवींद्र बलियाला सहित अनेक बीजेपी नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पपीहा पार्क के बाहर रैली में उमड़ी भीड़ को मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रदेश की जनता ने पांच साल के लिए हमें आशीर्वाद दिया था। इस आशीर्वाद के मिलने के बाद हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इन पांच सालों में पूरे प्रदेश को परिवार की तरह मानकर सेवा की है। अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए है और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने सफेदपोश दलाल हर डिपार्टमेंट में बिठा दिए थे, ऐसे सभी दलालों के कुर्ते कुंडियों पर टंगवा दिए हैं। पांच साल तक लोगों के काम किए हैं । इस बार हमारा लाइसेंस दोबारा रिन्यू कर दो। मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि क्या वे उनके काम से संतुष्ट और राजी है। इस पर जनता ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री की हां में हां मिलाई। मुख्यमंत्री ने इसी जोश को रखते हुए जनता से अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगा और कहा कि वे 75 प्लस के लक्ष्य को ध्यान में रखकर उन्हें मौका दें। इस पर लोगों ने मुख्यमंत्री को उत्साह के साथ 85 पार सीटों का नारा दिया।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फतेहाबाद जिले में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के आज तक के इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 18 अगस्त को शुरू की गई जन आशीर्वाद प्रदेश के 80 विधानसभा क्षेत्र कवर कर चुकी है और फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभाओं को भी कवर कर लिया है।


बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजना लागू की है। हमारा इलाका खेती पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है। किसान के खेत में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए माइनरों की रि-मॉडलिंग को दुरुस्त किया है। सारे खाले पक्के किए है। खालों की लंबाई जहां पहले 24 फीट होती थी अब इनकी लंबाई को 40 फीट तक बढ़ाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि खेतों की ढ़ाणियों में जाने वाले रास्तों को भी पक्का करवाने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने पर काम किया।

कांग्रेस संगठन में फेरबदल पर बोले सीएम-हफ्ते-दस दिन में लग जाएगी आचार संहिता
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरा मुख्यमंत्री ने कांग्रेस में हुए संगठनात्मक फेरबदल पर बिना नाम लिए चुटकी लेते हुए कहा कि हफ्ते-दस दिन में आचार संहिता लग जाएगी, ऐसे में क्या कर लेंगे।’ उन्होंने कहा कि यह उनका घर का मामला है, ऐसे में उन्हें इसमें नहीं पड़ना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed