फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM is in Baropal today, broken roads were repaired, hanging electric wires were tightened

Fatehabad News: सीएम आ रहे हैं...सड़कों के गड्ढे भर दो, बिजली के तार कस दो...कोई चूक न रह जाए

Fri, 22 Aug 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
CM is in Baropal today, broken roads were repaired, hanging electric wires were tightened
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते हुए अ​धिकारीस्त्रोत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गांव बड़ोपल की श्रीकृष्ण गोशाला में आ रहे हैं। ऐसे में जिले प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हुए हैं कि सड़कों के गड्ढे भर दो, बिजली के तार कस दो, कोई चूक न रह जाए। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन शुक्रवार को भी तैयारियों में जुटा रहा।
कार्यक्रम स्थल के पास टूटी सड़क पर पेचवर्क हुआ। इसके अलावा सालमखेड़ा रोड पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ। यहां तक ढीली पड़ी बिजली के तार भी कसे गए। जबकि ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने भी निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि सुबह 10 बजे सीएम सैनी पहुंच जाएंगे। यहां पर करीब 65 गोशालाओं को 6 करोड़ के अनुदान राशि के चेक दिए जाएंगे। सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए व्यायामशाला में ही हेलीपेड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एएसपी दिव्यांशी सिंगला, एसडीएम राजेश कुमार व जिप सीईओ सुरेश कुमार ने शुक्रवार को गांव बड़ोपल स्थित गोशाला परिसर और जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुख्ता प्रबंध रखें। आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने गोशाला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पार्किंग व्यवस्था, टेंट प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था और मंच की तैयारी करने के निर्देश दिए।
-

सेम की समस्या और कॉलेज निर्माण का उठेगा मुद्दा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा संगठन की तरफ से जिले के लिए कई मांगें सीएम के सामने रखी जाएंगी। इसके अलावा बड़ोपल, भट्टू क्षेत्र में सेम की समस्या के समाधान का मुद्दा उठेगा। राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद के निर्माण, जाखल में कम्युनिटी सेंटर, टोहाना में बाईपास, रतिया में हैफेड गोदाम समेत कई मांगें सीएम के सामने रखीं जाएंगी।


-

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बनेगा हलवा और छोले

गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए हलवे और छोले की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को हलवे और छोले के लिए गांव चिंदड़ से बड़े कड़ाहे पहुंचे। यहां पर हलवाई हलवे और छोले को तैयार करेंगे। कार्यक्रम में संत राजेंद्रानंद महाराज को सीएम श्रद्धांजलि भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed