फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM flying team raided RTA office, three employees found absent, fatehabad

आरटीए दफ्तर में सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Mon, 30 Dec 2019 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
CM flying team raided RTA office, three employees found absent, fatehabad
फतेहाबाद के आरटीए कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। आरटीए दफ्तर में कर्मचारियों की हाजिरी जांच के लिए सोमवार सुबह सीएम फ्लाइंग की विशेष टीम ने छापा मारा। इस दौरान आरटीए दफ्तर के तीन कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएम फ्लाइंग टीम ने उन कर्मचारियों की डिटेल नोट कर ली और इसके बाद कार्यालय में मौजूद रिकार्ड और अन्य अनियमितताओं की जांच की। टीम ने इसके बाद भट्टू रोड, रतिया रोड पर सोसाइटी की तीन बसों का चालान किया और राजस्थान की एक प्राइवेट बस को इंपाउंड भी किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, ड्राइवर व चपरासी नहीं पहुंचे दफ्तर में
औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया कि आरटीए दफ्तर में तैनात टीएसआई सुनील, ड्राइवर द्वारका प्रसाद कार्यालय में नहीं पहुंचे। ये दोनों पक्के कर्मचारी हैं जबकि कच्चे कर्मचारी के तौर पर तैनात श्रीभगवान भी कार्यालय में बिना बताए अनुपस्थित मिले। टीम ने हाजिरी रजिस्टर में तीनों कर्मचारियों की अनुपस्थिति के बारे में नोट लिखा और उसकी वीडियोग्राफी कर उच्चाधिकारियों को भेजा। जांच के दौरान सामने आया कि टीएसआई सुनील हांसी से रोजाना अपडाउन करते हैं और कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर होकर फतेहाबाद आए हैं।
विज्ञापन

आरटीए दफ्तर का रिकार्ड भी नहीं सुरक्षित
औचक निरीक्षण में सामने आया कि आरटीए दफ्तर का रिकार्ड बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था और कार्यालय के अंदर बने रिकार्ड रूम में धड़ल्ले से आम लोगों का आना जाना है। टीम में शामिल अधिकारियों ने जब उनसे इस बारे में पूछा कि ऐसे तो रिकार्ड कभी भी खुर्द-बुर्द हो सकता है, तो आरटीए दफ्तर में तैनात कर्मचारियों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजिरी के लिए लगी बायोमीट्रिक मशीन भी खराब
सीएम फ्लाइंग टीम उस समय हैरान रह गई जब उन्हें पता चला कि इतना महत्वपूर्ण विभाग होने के बावजूद पूरे दफ्तर परिसर में एक भी जगह सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हुए। जांच टीम ने इस पर नाराजगी जताई और जब सीसीटीवी कैमरों के न होने बारे में पूछा तो मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कार्यालय में कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं। इतना ही नहीं, अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी के लिए लगाई गई बायोमीट्रिक मशीन तक खराब मिली। जिसके चलते कर्मचारियों की हाजिरी मैनुअली ही लगाई जा रही थी।

नियम पूरे न करने पर तीन बसों का काटा चालान
सीएम फ्लाइंग टीम ने सोमवार को आरटीए कार्यालय के बाद शहर में घूमती मिली प्राइवेट सोसाइटीज की कई बसों की भी जांच पड़ताल की। इस दौरान ड्राइवर द्वारा निर्धारित वर्दी न पहनने, बस में फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमन यंत्र ना मिलने के चलते तीन बसों का चालान काट दिया। इसके अलावा भट्टू रोड पर राजस्थान की एक प्राइवेट बस को रोककर भी उसकी जांच की गई। ड्राइवर इस दौरान कागजात व परमिट नहीं दिखा पाया तो सीएम फ्लाइंग टीम ने उक्त बस को इंपाउंड कर दिया। हालांकि बाद में उक्त बस ड्राइवर ने परमिट दिखाकर अपनी बस को छुड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed