फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying recovered seven cylinders kept for filling gas in vehicles

Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग ने गाड़ियों में गैस भरने के लिए रखे सात सिलिंडर किए बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM Flying recovered seven cylinders kept for filling gas in vehicles
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने ऑटो मार्केट में छापे मारकर दुकान से सात अवैध घरेलू सिलिंडर बरामद किए हैं। सिलिंडर के जरिये गाड़ियों के टैंक में गैस भरी जा रही थी। मामले में पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक घड़सीराम की शिकायत पर आरोपी दुकानदार जसबीर सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार का सूचना मिली थी कि ऑटो मार्केट में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करके गाड़ियों के टैंक भरी जा रही है। टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक घड़सीराम को साथ लेकर ऑटो मार्केट में दुकान पर छापे मारने पहुंची। दुकान पर गाड़ियों के टैंक में घरेलू गैस सिलिंडर के जरिये गैस भरी जा रही थी। मौके पर टीम को दुकान संचालक जसबीर सिंह मिला। टीम को मौके पर 6 सिलिंडर भरे हुए और एक खाली मिला। मौके पर दो पंप मोटर भी बरामद हुए। शिकायत के अनुसार दुकान संचालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed