{"_id":"641d5dfb3980e1d5f40ff4fa","slug":"cm-flying-raids-shops-for-buckwheat-flour-in-fatehabad-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कुट्टू आटे को लेकर सीएम फ्लाइंग ने की दुकानों पर छापेमारी, 16 किलो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: कुट्टू आटे को लेकर सीएम फ्लाइंग ने की दुकानों पर छापेमारी, 16 किलो बरामद
Fri, 24 Mar 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:53 PM IST
सार
फतेहाबाद में सीएम उड़नदस्ता ने खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग की टीम की इस कार्रवाई के दौरान शहर के बड़े किरयाणा दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदारों ने कुट्टू आटे के स्टॉक को गायब कर दिया।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र पर कुट्टू आटे की रोटी खाने से कई शहरों में लोगों की तबीयत खराब होने के चलते शुक्रवार को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग की टीम को साथ लेकर किरयाणा दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दोपहर तक तीन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जवाहर चौक स्थित यू लाइक वैरायटी स्टोर से करीब 16 किलो कुट्टू का आटा पैकिंग में बरामद हुआ। खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग टीम ने मौके पर ही कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर सील कर दिए।
विज्ञापन
टीम ने हंस मार्केट और जवाहर चौक में की छापेमारी
टीम की इस कार्रवाई के दौरान शहर के बड़े किरयाणा दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदारों ने कुट्टू आटे के स्टॉक को गायब कर दिया। शुक्रवार सुबह सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र, कुलदीप सिंह, गुप्तचर विभाग टीम, खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह टीम के साथ हंस मार्केट में किरयाणा दुकान मोहनलाल शामलाल पर पहुंचे।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम को यहां पर कुट्टू का आटा बरामद नहीं हुआ। टीम ने यहां से सामक का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने हंस मार्केट में ही छाबड़ा ट्रेडिंग कंपनी पर निरीक्षण किया। टीम को यहां भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम जवाहर चौक में यू लाइक वैरायटी स्टोर पर पहुंची। यहां टीम को कुट्टू आटा मिला, जो कि पैकिंग में था।
विज्ञापन
100 से 140 रुपये तक बिक रहा
बाजार में कुट्टू आटा 100 से 140 रुपये किलो तक बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि कुट्टू का आटा जल्द खराब हो जाता है और इसे खाने से फूड प्वायजनिंग हो जाती है। ऐसे में इसे बेचने वाले और खाने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
गोदाम से सप्लाई कर रहे कुट्टू आटा
कुट्टू आटे की सप्लाई किरयाणा व्यापारी दुकान से कर रहे है। सुबह गुप्तचर विभाग टीम ने कई दुकानों से एक-एक किलो कुट्टू आटे की खरीद भी की। लेकिन जब टीम छापेमारी करने पहुंची तो दुकान पर स्टॉक नहीं मिला। कई दुकानदारों ने यहां तक बताया कि सोनीपत में हुई घटना के बाद खत्म कर दिया गया।