फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying raids on information of market fee theft in private purchases, five warehouses inspected

Fatehabad News: मार्केट फीस चाेरी की सूचना पर मुख्यमंत्री फ्लाइंग का छापा

Sun, 20 Apr 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raids on information of market fee theft in private purchases, five warehouses inspected
फतेहाबाद में निजी खरीद के गेहूं गोदाम का निरीक्षण करते हुए सीएम फ्लाइंग सदस्यस्त्रोत : सीएम
फतेहाबाद। गेंहू की खरीद के दौरान निजी फर्मों के द्वारा मार्किट कमेटी फीस चोरी की सूचना पर रविवार को सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने शहर में 5 जगहों पर छापा मारा। टीम ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को साथ लेकर निजी एजेंसियों के गोदाम जांचे और रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच में कोई भी खामी नही मिली। हालांकि कार्रवाई के दौरान निजी एजेंसी संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग की टीम ने रविवार को परमेश्वरी दास घनश्याम दास दुकान नंबर 96 के निजी गेंहू खरीद दुकान व गोदाम खैराती खेड़ा रोड फतेहाबाद, केपी कैमिकल दुकान नंबर 43 के प्राइवेट गेंहू खरीद दुकान व गोदाम खैराती खेड़ा रोड पर पहुंची। इसके अलावा नंदलाल कैलाश चंद्र दुकान नंबर 84 के प्राइवेट गेंहू खरीद दुकान व गोदाम सिरसा रोड़ फतेहाबाद, फतेह सिंह नियामत सिंह दुकान नंबर 79 के निजी गेंहू खरीद दुकान व गोदाम सिरसा रोड फतेहाबाद और धर्मपाल ओमप्रकाश दुकान नंबर 75 के प्राइवेट गेंहू खरीद दुकान व गोदाम सिरसा रोड फतेहाबाद में जाकर गोदाम को चेक किया गया।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के अनुसार इस दौरान गेंहू के स्टॉक रजिस्टर व गेट पास चैक किए और गेहूं का मिलान किया गया। जांच में कोई भी अनियमितता नहीं मिली। बता दें कि जिले में अभी तक कुल गेहूं की आवक 33,40,820 क्विंटल हुई है, जिसमें से खरीद 23,47,730 क्विंटल की हुई है। जिसमें से 10,14,710 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। वहीं जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 13,33,020 क्विंटल का उठान कार्य बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed