फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM flying raids in a factory in Fatehabad

केमिकल डालकर तैयार हो रहा था देसी घी, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
CM flying raids in a factory in Fatehabad
फैक्ट्री में जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
मुकेश खुराना
विज्ञापन
फतेहाबाद। शुक्रवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने सिरसा रोड पर मदान होटल के पीछे हनुमत ट्रेनिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने ल यहां से करीब एक हजार लीटर से ज्यादा घी बरामद किया है जो प्राथमिक दृष्टि से नकली निकला है। टीम ने घी को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घी के अंदर डाले जाने वाला केमिकल भी बरामद किया है। सुबह 3 बजे हिसार से सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर विक्रम भादू, सब इंस्पेक्टर दुष्यंत, एएसआई रणधीर सिंह, एएसआइ झंडाराम, एएसआइ रामफल, एएसआइ विपिन, एफएसओ सुरेंद्र पूनिया, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची। टीम की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में हंगामा मच गया। जब टीम ने छापा मारा तो यहां पर घी तैयार किया जा रहा था। टीम ने फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद कर दिया और अपनी आगामी कार्रवाई जारी रही। इस फैक्ट्री में पिछले दो सालों से नकली घी बनाने का काम किया जा रहा था। दरअसल यहां पर अनेक कंपनी के मार्का भी मिले जो इस पेकिंग में डालकर सप्लाई करते थे। टीम को मौके से कुबेर घी 330 लीटर, किचनदीप 290 लीटर, मदर लाइट घी, 100 लीटर, हरियाणा सेफ 35 लीटर बरामद किया। वही वनस्पती घी सरगम, 16 लीटर, डालडा घी 195 लीटर, चुगली वनस्पति घी 480 लीटर, रिफाइंड 30 लीटर व चार सिलेंडर मौके से बरामद किया है। वहीं अनेक कंपनियों के लेबल भी टीम ने बरामद किए है। सीएम फ्लाइंग ने जब फैक्ट्री के अंदर जांच की तो वहां से केमिकल व अनेक प्रकार के स्प्रे मिले है। घी तैयार करके इस पर डाला जाता था ताकि यह देशी घी लगे। जिसे बेचने में दिक्कत ना आए।
हमें गुप्त सूचना मिली थी। उसके आधार पर छापामार कार्रवाई की। यहां से करीब एक हजार लीटर घी बरामद किया गया है। इस फैक्ट्री मालिक के पास केवल घी खरीदकर लेबल लगाने का लाइसेंस है। घी तैयार करने का नहीं है। दुष्यंत सिंह सब इंस्पेक्टर सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed