{"_id":"6669e51540f5f6a24305ff92","slug":"cm-flying-raids-district-revenue-department-office-records-seized-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-117932-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला राजस्व विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला राजस्व विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, रिकॉर्ड जब्त
विज्ञापन
फतेहाबाद। जुलाई 2023 में जिले में आई बाढ़ के मुआवजे व रजिस्ट्री में की गई गड़बड़ी को लेकर बुधवार को जिला राजस्व विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापे मारे और संबंधित रिकाॅर्ड जब्त कर लिया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने 18 अप्रैल को भी इस संबंध में इस कार्यालय में छापा मारा था। छापे के दौरान दस्तावेज नहीं मिल पाए थे। टीम ने बुधवार को फिर से छापे की कार्रवाई की। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक साधुराम, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, बजरंग की टीम बुधवार को सुबह साढे़ 9 बजे कार्यालय में पहुंची। दोपहर 2 बजे तक छापे की कार्रवाई चली। जिस समय टीम जिला राजस्व कार्यालय में पहुंची, उस समय जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भोरिया अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। वह डीसी के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्राें का दौरा करने गए हुए थे। टीम ने भूना शुगर मिल से संबंधित रजिस्ट्री, रिलीज ऑर्डर, जमाबंदी की नकल व जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय द्वारा की गई रजिस्ट्रियों से संबंधित रिकाॅर्ड भी जब्त किया है। टीम अब जब्त किए रिकाॅर्ड की जांच करेगी।