फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying raided the milk dairy in Kirdhan village

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दूध की डेयरी से भरे सैंपल, जांच के लिए लैब में भेजे

Sat, 31 May 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided the milk dairy in Kirdhan village
गांव किरढ़ान में डेयरी पर जांच करते हुए अधिकारी। स्त्रोत : सीएम फ्लाइंग
भट्टू कलां। गांव किरढान में चल रही दूध की डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। टीम की ने वहां से दूध बनाने का सामान बरामद किया है। टीम को सूचना मिली थी कि गांव किरढ़ान में एक घर में दूध डेयरी के रूप में अवैध रूप से चीलिंग प्लांट चल रहा है।
विज्ञापन

इस पर सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में टीम का गठन कर शनिवार को उक्त स्थान पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने मौके से करीब 7500 लीटर दूध और 135 किलोग्राम मिल्क पाउडर बरामद किया है। चीलिंग प्लांट से एक 2500 लीटर क्षमता के टैंक और पास खड़े एक 5000 लीटर दूध से भरे टैंकर को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक सुनील, गांव किरढ़ान निवासी टीम को मौके पर किसी तरह का कोई डेयरी चलाने संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा पाया। टीम इंचार्ज सुनैना के साथ सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र, एएसआई सुरेंद्र ढांडा, एचसी विजय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह, गुप्तचर विभाग से अमित सिलगाव व रामनिवास नेमौके से दूध और मिल्क पाउडर के कई नमूने लिए है, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यहां से बरामद पाउडर से दूध की मात्रा और गाढ़ापन बढ़ाने के लिए उपयोग कर उसको हरियाणा सहित पंजाब व अन्य स्थानों की डेयरियों में भेजा जाता था। टीम ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन व बिना लाइसेंस चीलिंग प्लांट चलाने के आरोप में प्लांट संचालक सुनील और टैंकर चालक जगदीश पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed