{"_id":"64109c27ffeeca084e0045d3","slug":"cm-flying-raid-on-sweet-shop-in-fatehabad-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग का छापा: बदबूदार मैदा-सूजी घोल से तैयार हो रही थी मिठाइयां, तेल भी मिला खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग का छापा: बदबूदार मैदा-सूजी घोल से तैयार हो रही थी मिठाइयां, तेल भी मिला खराब
Tue, 14 Mar 2023 09:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:39 PM IST
सार
फतेहाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी व सीएम फ्लाइंग की टीम गांव बीघड़ के बस स्टैंड के पास शिव मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम को कढाई में 20 लीटर तेल मिला जिसका बार-बार प्रयोग किया जा रहा था। जिसे नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर सीएम फ्लाइंग का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव बीघड़ में शिव मिष्ठान भंडार पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को मौके पर काफी मात्रा में मिले रसगुले, पनीर, दही, दूध, गुलाब जामुन मिला। जिसके सैंपल लेकर सील किया गया। इसके अलावा मैदा-सूजी का घोल मिला, जिसमें से बदबू आ रही थी। जिसे टीम ने मौके पर नष्ट करवा दिया। दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का कर्मिशयल उपयोग होना भी पाया गया। टीम ने सात घरेलु गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग और एफएसओ ने बीघड़ में की छापेमारी, मिठाइयों के लिए 6 सैंपल
निरीक्षण के दौरान टीम को कढाई में 20 लीटर तेल मिला जिसका बार-बार प्रयोग किया जा रहा था। जिसे नष्ट करवाया गया। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.भंवर सिंह व सीएम फ्लाइंग की टीम के सब इंस्पेक्टर चंद्रभान, बजरंग सिंह, अजमेर सिंह व गुप्तचर विभाग से एएसआई सुशील शर्मा, खाद्य पूर्ति विभाग के निरीक्षक घड़सी राम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बीघड़ के बस स्टैंड के पास शिव मिष्ठान भंडार पर छापा मारा।
विज्ञापन
टीम को मौके से सात अवैध गैस सिलिंडर मिले
यहां पर मौके से टीम को सवा क्विंटल दही, 19 किलो पनीर, 80 किलो रसगुल्ला, 90 किलो गुलाब जामुन, घी व 10 किलो बर्फी मिली। टीम ने सभी के सैंपल लिए। इसके अलावा फास्ट फूड बनाने के लिए बार-बार एक ही तेल को गर्म करके प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने संचालक को हिदायत देकर तेल भी नष्ट करवाया गया। गोल-गप्पे का पानी भी खराब मिला, जिसे नष्ट करवाया गया। टीम को यहां पर साफ-सफाई को लेकर लापरवाही मिली।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के साथ गांव बीघड़ में मिठाई की दुकान पर छापेमारी की गई थी। यहां पर छह मिठाईयों के सैंपल लिए गए है। मैदा व सूजी का घोल मिला जिसमें से बदबू आ रही थी, जिसे नष्ट करवाया गया है। - डॉ.भंवर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।