फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying collected samples of material used in construction of sewer and road in Anaj Mandi

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सीवर व सड़क निर्माण में लगी सामग्री के भरे नमूने

Sat, 04 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
CM Flying collected samples of material used in construction of sewer and road in Anaj Mandi
भूना की लक्ष्मी अनाज मंडी में सीवर निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जाते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य
भूना। लक्ष्मी अनाज मंडी में सड़क और सीवरेज प्रणाली के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने सीवरेज पाइप लाइन व मेनहोल में लगी सामग्री के अलग-अलग जगह से चार सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर साधुराम व एएसआई सुरेंद्र सिंह के साथ हाउसिंग कारपोरेशन के एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता एवं मार्केटिंग बोर्ड के जेई बक्शीश सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे। शिकायतकर्ता ने टीम को उन स्थलों का निरीक्षण करवाया, जहां सीवर लाइन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका है।
विज्ञापन


टीम ने लक्ष्मी अनाज मंडी में सीवर पाइप लाइन के अतिरिक्त शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे वाली नगरपालिका द्वारा बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क के भी सैंपल लिए। सीएम फ्लाइंग जैसे ही शांति निकेतन स्कूल के नजदीक नवनिर्मित गली में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने टीम के समक्ष पेश होकर बताया कि ठेकेदार ने इस गली में निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी में व्यापारियों का कहना है कि सीवर पाइप लाइन के नीचे निर्माण सामग्री का बेड नहीं बिछाया गया है। इस कारण बारिश के दिनों में यह पाइपलाइन धंस सकती है। जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ सकता है। मैनहोल के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसलिए नवनिर्माण के मात्र एक सप्ताह बाद ही जगह-जगह से ढक्कन टूट गए।

शिकायत के आधार पर संबंधित टीम ने विभिन्न जगह से मजदूरों द्वारा खोदाई कार्य करवाया और मैनहोल में निर्मित सामग्री के सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।


-------



:: लक्ष्मी अनाज मंडी में सीवरेज प्रणाली व शांति निकेतन स्कूल के पीछे इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिस पर दोनों ही स्थान से अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी लैब में भेजा जाएगा। लैब से जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

-साुधराम, प्रभारी, सीएम फ्लाइंग टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed