फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cloudy weather since morning, severe cold for two days

Fatehabad News: सुबह से छाए रहे बादल, दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cloudy weather since morning, severe cold for two days
फतेहाबाद में सुबह छाई हल्की धुंध व कड़ाके की ठंड के चलते सड़क किनारे खड़ा बाइक चालक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो दिनों से तो दिन-रात सर्दी का जोर है। दिन में धूप मात्र कुछ ही देर निकलती है और आसमान में बादवाही के कारण सर्दी ने आमजन को कंपकंपा दिया है। सुबह घना कोहरा और दिन में बादल छाए रहने से आमजन की कंपकपाहट नहीं उतर रही। जिले में न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है।
विज्ञापन

गांवों में इस सर्दी के सीजन की सबसे अधिक ठंड दो दिनों से जारी है। सर्दी का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण तबके पर पड़ रहा है और शहरी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिसंबर के माह में भी इतनी सर्दी नहीं थी। अब दिन-रात की ठंड है। बादल छाए होने से सर्दी बढ़ी है। वहीं दिन के समय शीतलहर का असर भी अधिक है। जिसके कारण आमजन को मुश्किल हो गई। किसानों का खेतों में काम करना संकट पूर्ण है। लेकिन पिछले दिनों की बारिश से किसानों को काफी राहत है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान गिरा
फतेहाबाद जिले में अब न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री है। दिन में शीतलहर चलने औैर धूप न निकलनेे के कारण घरों व बाजारों में लोगों को सर्दी सेे राहत नहीं मिल रही। रविवार को भी जिले में साढ़े 10 किलोमीटर की रफ्तार से शीतलहर चली। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और कई लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सर्दी का अधिक असर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों में देखने को मिल रहा है। सुबह भयंकर ठंड में उनको स्कूल जाना पड़ रहा है और बच्चे ठंड का शिकार भी हो रहे हैं। वहीं शीतकालीन अवकाश भी एक जनवरी से आरंभ होंगे और मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक 27 दिसंबर तक दिन व रात का पारा बढ़ेगा।

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर चाय की चुस्कियों के साथ अलाव सेकते लोग।

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर चाय की चुस्कियों के साथ अलाव सेकते लोग।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed