फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clouds remained throughout the day, it rained in the evening, the temperature dropped by three degrees

Fatehabad News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बारिश, तीन डिग्री गिरा तापमान

Sat, 18 Mar 2023 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Mar 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, it rained in the evening, the temperature dropped by three degrees
फतेहाबाद के गांव समैन में बारिश के कारण बिछी गेहूं की फसल।
फतेहाबाद। मौसम में आए अचानक बदलाव व तेज हवाएं चलने के कारण क्षेत्र के अनेक गांवों में गेहूं की फसल बिछ गई। शनिवार को तेज हवाएं चलती रहीं और शाम को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन से लगातार चल रहीं तेज हवाओं व बादल छाए रहने से किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन से लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फतेहाबाद में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तापमान में गिरावट तो कभी तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, दिनभर ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और शाम को हल्की बारिश शुरु हुई। रविवार को बूंदाबांदी की संभावना है। किसानों का कहना है कि अगर बरसात या ओलावृष्टि होती है तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अब फसलें पकाव पर हैं। ऐसे में मौसम में आए बदलाव के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। हवाएं चलने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


14.5 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं
शनिवार को 14.5 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं जिसका असर यह रहा कि जिन खेतों में किसानों ने गेहूं की फसल में सिंचाई की थी, वहां पर फसल बिछ गई। फतेहाबाद के गांव बड़ोपल, अकावाली, दौलतपुर सहित अनेक गांवों में फसल बिछी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसान खेतों में हल्की सिंचाई करें। तेज हवाएं चलने से सिंचाई वाले खेतों में फसल बिछ जाती है, ऐसे में किसान ध्यान रखें।
-राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।

फतेहाबाद सहित अनेक जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। अगले दो दिन भी बारिश की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 20 मार्च तक मौसम ऐसे ही परिवर्तनशील रहेगा और बारिश हल्की बूंदाबांदी व तेज बारिश हो सकती है।
-डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed