{"_id":"668af5aadad2e707cc0be4db","slug":"clouds-rained-heavily-58-mm-rain-in-fatehabad-and-48-mm-rain-in-bhattu-kalan-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-119065-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जमकर बरसे बादल, फतेहाबाद में 58 तो भट्टू कलां में 48 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जमकर बरसे बादल, फतेहाबाद में 58 तो भट्टू कलां में 48 एमएम बारिश
विज्ञापन
फतेहाबाद। मानसून जिले में दूसरे दिन भी मेहरबान रहा, शनिवार रात को साढ़े 12 बजे मौसम ने एकाएक करवट ली और बारिश शुरू हो गई। देर रात से लेकर सुबह 8 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। हालांकि रात के समय बारिश होने के कारण परेशानी कम आई। लेकिन जब लोग सुबह उठे तो सड़कें तालाब बनी हुई थीं। सुबह 8 बजे बारिश बंद होने के बाद दोपहर तक कई क्षेत्रों में पानी की निकासी हो गई।
फतेहाबाद में 58 एमएम तो भट्टूकलां में 48 एमएम बारिश हुई है। पानी निकासी न होने से स्वामी नगर, हरनाम सिंह काॅलोनी व रतिया रोड पर पानी निकासी न होने के कारण लोगों ने रोष भी जताया है। रात को हुई बारिश का पानी रतिया रोड पर शाम 4 बजे तक भरा रहा। यह रोड रतिया, टोहाना व पंजाब को जोड़ता है, जिस कारण इस रोड पर रोजाना हजारों वाहन चालकों को आवागमन रहता है। वहीं रतिया रोड पर स्थित एमएम कॉलेज में एडमिशन को लेकर भी शेडयूल चल रहा है। जिस कारण यहां भी विद्यार्थियों का आना-जाना रहता है, एमएम कॉलेज में रविवार को फीस काउंटर खुला रहा। यहां विद्यार्थियों को पहुंचने में दिक्कत हुई।
जवाहर चौक में दो से तीन फुट हुआ पानी
बारिश से शहर में जीटी रोड, जवाहर चौक, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड, सिरसा रोड, हिसार रोड, भूना रोड, माजरा रोड जैसे मुख्य रास्तों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के जवाहर चौक व तुलसीदास चौक में बारिश का पानी ज्यादा होने के कारण पानी के बीच में कुछ वाहन भी बंद हो गए। यहां करीब दो से तीन फुट तक पानी इक्कट्ठा हो गया। जीटी रोड पर जलभराव के बीच जाम जैसी स्थिति बनी रही। उधर पिछले छह दिनों में पांच दिन बरसात होने के कारण किसान भी अब चिंतित नजर आने लग गए है। रविवार तड़के हुई बरसात से भट्टूकलां के कुछ गांवों के खेतों में इतना अधिक पानी भर गया है कि नरमा की फसल खराब हो सकती है। अगर आने वाले दिनों में धूप रहती है तो यह फसल जल सकती है। उधर और बरसात हो गई तो नुकसान अधिक होगा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
कहां इतनी हुई बारिश
फतेहाबाद : 58 एमएम
कुलां : 06 एमएम
भट्टू कलां : 48 एमएम
रतिया : 09 एमएम
भूना : 06 एमएम
जाखल : 02 एमएम
टोहाना : 02 एमएम
कोट
मौसम आमतौर पर 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता 8 जुलाई तक बने रहने की संभावना है जिससे राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु 9 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान मानसून की हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 12 जुलाई से मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार