फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clouds covered the sky in the morning, there was a storm and there was no rain

सुबह आसमान में छाए बादल, आंधी आई और नहीं हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky in the morning, there was a storm and there was no rain
फतेहाबाद में आंधी के कारण झुका पेड़। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शुक्रवार को अलसुबह चली तेज आंधी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया। आंधी क कारण घरों में सूख रहे कपड़े व अन्य सामान व कई दुकानों के बोर्ड की उड़ गए। रात को तेज आंधी आने के कारण बिजली व्यवस्था भी चौपट होकर रह गई और करीब 2 घंटे बाद सुबह 4 बजे बिजली बहाल हुई। वहीं दिनभर भी ट्रिपिंग होती रही, हालांकि दिन में बादल छाए रहने व बाद में चली ठंडी हवाओं से लोगों को तपिश महसूस नहीं हुई। शुक्रवार को पारा भी पांच डिग्री तक नीचे गिर गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शुक्रवार को अलसुबह मौसम में बदलाव हुआ और करीब दो बजे तेज आंधी चलने लगी। जो लोग घरों की छतों पर पंखे आदि लगाकर सो रहे थे, उनको अंधड़ की वजह से भागकर कमरों में जाना पड़ा। अंधड़ के कारण घरों में सूख रहे कपड़े आदि उड़ गए। वहीं शहर में कुछ दुकानों के बोर्ड भी उखड़ गए। कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। अंधड़ आने से शहर में बिजली भी गुल हो गई और करीब दो घंटे बाद सुबह 4 बजे बिजली बहाल हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। हालांकि बादल शुक्रवार को भी बिना बरसे लौट गए और दोपहर बाद फिर से धूप खिल गई, लेकिन 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। फतेहाबाद में शुक्रवार को पारा 5 डिग्री गिरकर 34 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed