फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clicked on the link to increase the credit card limit and 61 thousand rupees were withdrawn

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए लिंक पर किया क्लिक और निकल गए 61 हजार रुपये

Sat, 21 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clicked on the link to increase the credit card limit and 61 thousand rupees were withdrawn
फतेहाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगों ने चालक के क्रेडिट कार्ड से 61 हजार रुपये निकाल लिए। चालक का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी दिए ही पैसे निकल गए।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। शहर के अशोक नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह 12वीं कक्षा पास है और ड्राइवरी का करता है। उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 7 मई को उसके पास कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह एक्सिस बैंक से बोल रहा है। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर एक लाख रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन

उसके बाद उसके पास एक्सिस बैंक के नाम से लिंक भेजा गया। उसने उस लिंक पर क्लिक किया। उस लिंक पर क्लिक करते ही उसके चार ट्रांजेक्शन से 61 हजार रुपये कटने के अलग-अलग मैसेज प्राप्त हुए। उसने किसी प्रकार का कोई ओटीपी भी साझा नहीं किया था। साइबर ठगी होने का आभास हुआ। मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed