फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clean your teeth every morning and evening, you will not need to go to the doctor: Dr. Gauri

दांतों की सुबह-शाम करें सफाई, डॉक्टर के पास जाने की नहीं होगी जरूरत : डॉ. गौरी

Tue, 20 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clean your teeth every morning and evening, you will not need to go to the doctor: Dr. Gauri
फतेहाबाद के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बस्ती भीमां में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएंस
फतेहाबाद। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बस्ती भीमां में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी और आईएमए गुलाबी पंख फतेहाबाद की सदस्य डॉ. नेहा टुटेजा ने छात्राओं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी ने छात्राओं को ध्यान लगाकर मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रहने के गुर भी बताएं।डॉ. गौरी ने कहा कि शरीर अगर स्वस्थ होगा तो अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। अगर ये ही ठीक नहीं होगा तो हम कोई भी काम सही से नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य में सबसे ज्यादा जरूरी दांतों की सफाई है, लेकिन स्थिति ये है कि हम दांतों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


डॉ. गौरी ने कहा कि जब बीमारी बढ़ जाती है तो तब हम डॉक्टर के पास जाते है। अगर दांतों की सुबह-शाम सफाई करेंगे तो कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। दांतों को साफ करने के लिए ब्रश करने का तरीका पता होना चाहिए। इसके अलावा मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है इसलिए ध्यान जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान 240 छात्राएं मौजूद रही। अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए गुलाबी पंख संस्था की तरफ से अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में अध्यापक नितिन बत्रा, शमशेर कौशिक, संजीव कुमार, रिचा, सुनीता रानी, राजेंद्र कौर, सविता, निशा, मीत शीतल, नीलम समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

-

पौष्टिक आहार लें, कैंसर के प्रति जागरूक रहें

डॉ. नेहा टुटेजा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों में सबसे ज्यादा बीमारी का कारण आयरन की कमी होना है। पौष्टिक आहार की जगह फास्टफूड खा रहे हैं। मैदा से बनी चीजों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है। इस वजह ये खून की कमी शरीर में हो रही है। लड़कियों में खासकर खून की कमी जानलेवा हो सकती है, इसलिए मौसमी सब्जियों का सेवन करें। माहवारी के दौरान साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। खाना-खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से छात्राओं को कैंसर को लेकर जागरूकता के लिए पंपलेट भी दिए गए। इसको लेकर डॉ. नेहा ने सराहना करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। अगर समय रहते कैंसर का पता चल जाए तो उपचार भी अच्छे ढंग से हो सकता है। अगर कैंसर के कोई लक्षण हैं तो समय रहते जांच जरूर करवाएं।

-

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूरी : रामेश्वर वर्मा (फोटो 6)

स्कूल इंचार्ज रामेश्वर वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता के अभाव में बीमारियां बढ़ रही है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लें। बच्चे फास्टफूड की तरफ बढ़ रहे है और बीमार हो रहे हैं, इसलिए खानपान अच्छा रखें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें।

-

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर ने हमें बताया कि कैसे दांतों की सफाई रखें और ये क्यों जरूरी है। अब मैं रोजाना सुबह और शाम को दांतों की सफाई करूंगी

-शानू, छात्रा

कार्यक्रम में डॉक्टर ने हमें ध्यान लगाना सिखाया और ये भी बताया कि हमें खुश रहना चाहिए। कार्यक्रम में अच्छी जानकारी मिली है। ये जानकारियां हमारे लिए काफी उपयोगी हो सकती हैं।

- पूर्वशी, छात्रा

-

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर ने बताया कि फास्टफूड खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है। कैंसर बीमारी कैसे होता है ये भी बताया गया है। काफी अच्छा जानकारी मिली है।


- तनु, छात्रा

-

शरीर को स्वस्थ कैसे रख सकते है, इस संबंध में कार्यक्रम में जानकारी मिली है। डॉक्टर ने बताया कि सुबह और शाम को अगर अच्छे ढंग से ब्रश करते है तो कभी दांतों में दिक्कत नहीं होगी।

- लीजा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed