{"_id":"603bd4ee8ebc3ee9243f0c37","slug":"class-start-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5976928182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्राइमरी स्कूलों में शुरू होंगी पहली और दूसरी की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्राइमरी स्कूलों में शुरू होंगी पहली और दूसरी की कक्षाएं
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते 11 माह से बंद राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में पहली और दूसरी की कक्षाएं भी आज से शुरू होने जा रही है। पहले शुरू हो चुकी कक्षाओं की तरह विद्यार्थी तीन घंटे स्कूल में पढ़ सकेंगे। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल लगेंगे। पहले प्राथमिक स्कूलों में कक्षा तीसरी से पांचवीं शुरू हो चुकी है। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों से लिखित सहमति पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा शिक्षकों को भी एंट्री गेट पर विद्यार्थियों का तापमान जांचना होगा और उसे शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
स्कूल विद्यार्थी
प्राथमिक 44587
मिडल 27473
उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक 28065
विद्यार्थी संक्रमित मिला तो दस दिन बंद रहेगी कक्षा
शिक्षा विभाग निदेशालय की पहले जारी हुई गाइडलाइन के मुताबिक अगर किसी कक्षा में विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिलता है तो उस कक्षा को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर एक कक्षा से ज्यादा कक्षाओं के विद्यार्थी संक्रमित मिलते हैं तो पूरे स्कूल को दस दिन के लिए बंद किया जाएगा। अहम बात यह है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को आने के लिए दबाव नहीं बना सकेंगे।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता सिंगला से तैयारियों को लेकर जानकारी मांगी तो उन्होंने सोमवार से स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने के आदेश आ चुके हैं।