फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Class 12th students took the examination at 64 centers in the district, but UMC was not made.

Fatehabad News: जिले के 64 केंद्रों पर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, नहीं बनी यूएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Class 12th students took the examination at 64 centers in the district, but UMC was not made.
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले के 64 केंद्रों पर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। बारहवीं कक्षा की लोक प्रशासन, अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री विषय की परीक्षा थी। परीक्षा को लेकर फतेहाबाद उपमंडल में 31, टोहाना उपमंडल में 24 और रतिया उपमंडल में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं के करीब 21 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा को लेकर जिला प्रश्न पत्र, एसडीएम रतिया और एसडीएम टोहाना के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

-------
5 को दसवीं कक्षा के विद्यार्थी देंगे परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा होगी। बोर्ड दसवीं कक्षा के 12 अलग-अलग विषयों की परीक्षा लेगा। जिसमें मुख्य तौर पर गृह विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, कम्प्यूटर साइंस, डांस आदि विषय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को लेकर जिले में 64 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed