फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Class 11th exams start today and class 9th tomorrow, board released question papers

Fatehabad News: 11वीं की आज व 9वीं की कल से शुरू होगी परीक्षा, बोर्ड ने जारी किए प्रश्नपत्र

Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Class 11th exams start today and class 9th tomorrow, board released question papers
फतेहाबाद में राजकीय कन्या हाई स्कूल में पढ़ती हुई छात्राएंस्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 11वीं की सोमवार से और 9वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही है। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी।
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड रेंडम तौर पर खुद भी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेगा। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब साढ़े 18 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों में भी परीक्षा को लेकर ये ही शेड्यूल रहेगा। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


- सरकारी स्कूलों के ये विद्यार्थी देंगे परीक्षा

कक्षा विद्यार्थी

9वीं 10,657

11वीं 7,959

- परीक्षा का ये रहेगा शेड्यूल

दिन कक्षा 11वीं कक्षा 9वीं

17 फरवरी इंग्लिश ....

18 फरवरी फाइन आर्ट हिंदी

19 फरवरी हिंदी --

20 फरवरी गृह विज्ञान सामाजिक विज्ञान

21 फरवरी कृषि -

22 फरवरी जियोग्राफी अंग्रेजी

24 फरवरी फिजिक्स --

25 फरवरी फिजिकल एजुकेशन गणित

27 फरवरी कैमिस्ट्री -

28 फरवरी पंजाबी -

1 मार्च इतिहास -

3 मार्च गणित -

4 मार्च राजनीतिक विज्ञान संस्कृत

5 मार्च - पंजाबी

6 मार्च समाजशास्त्र -

- बीईओ से स्कूलों को जारी होंगे प्रश्नपत्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जारी हुए हैं। यहां से बीईओ कार्यालय को मिले है। बीईओ कार्यालय अब शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों को प्रश्न पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसको लेकर बोर्ड की तरफ से शेड्यूल पहले ही जारी हो गया है। स्कूलों को नियम अनुसार परीक्षा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed