{"_id":"6aae11b1fd51cfc5650a37e6","slug":"clash-involving-sticks-and-clubs-breaks-out-at-bhuna-mod-in-fatehabad-over-financial-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रुपये के लेनदेन में भूना मोड़ पर चले लाठी-डंडे, मोटरसाइकिल तोड़े; एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रुपये के लेनदेन में भूना मोड़ पर चले लाठी-डंडे, मोटरसाइकिल तोड़े; एक की हालत नाजुक
Sat, 19 Sep 2026 10:08 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:08 AM IST
सार
आरोप है कि इसके बाद हमलावर रिपन का पीछा करते हुए सुंदर नगर स्थित उसके ससुराल के घर तक जा पहुंचे और वहां जमकर हंगामा करते हुए हल्का पथराव भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के भूना मोड़ के पास शुक्रवार देर रात पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर 15 से 20 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार युवकों पर लाठी-डंडों और रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में हैप्पी नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैप्पी पर हमलावरों ने टांग पर ताबड़तोड़ वार किए। चार युवक जान बचाकर भाग गए। बीच बचाव और भागने के दौरान हमलावरों ने पीड़ितों की दोनों बाइकों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल हैप्पी को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
ससुराल के घर पर भी किया पथराव
घायल के साथी बरसीन निवासी रिपन मेहता (हाल निवासी आरके कॉलोनी) ने बताया कि वह अपने साथी हैप्पी और 3 अन्य दोस्तों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हिसार रोड की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वे भूना मोड़ के सामने पहुंचे तो कई युवकों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
रिपन के अनुसार, हमलावरों ने उसके साथ हाथापाई की, जिसमें उसका आईफोन टूट गया और उसके साथी हैप्पी को बेरहमी से पीटकर उसकी टांग तोड़ दी। आरोप है कि इसके बाद हमलावर रिपन का पीछा करते हुए सुंदर नगर स्थित उसके ससुराल के घर तक जा पहुंचे और वहां जमकर हंगामा करते हुए हल्का पथराव भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपन मेहता ने बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते आरोपियों ने उनके ऊपर हमला किया है।