{"_id":"62264190800917383256ef89","slug":"civil-surgeon-office-asked-for-reserved-post-as-unreserved-application-exam-canceled-fatehabad-news-hsr6260853149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्जन कार्यालय ने आरक्षित पद को अनारक्षित बता मांगे आवेदन, परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्जन कार्यालय ने आरक्षित पद को अनारक्षित बता मांगे आवेदन, परीक्षा रद्द
विज्ञापन
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय की एक गलती से करीब एक हजार आवेदकों को झटका लगा है। 10 अलग-अलग पदों के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। सोमवार से ये परीक्षाएं शुरू होनी थी जो कि 11 मार्च तक ली जानी थी। अब विभाग दोबारा से विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगेगा और प्रक्रिया शुरू होगी।
सिविल सर्जन कार्यालय ने दिसंबर में विज्ञापन जारी आवेदन मांगे थे। अलग-अलग पदों पर करीब एक हजार लोगों ने आवेदन किए। 7 मार्च से लिखित परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन इससे पहले विभाग ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। परीक्षा रद्द करने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि स्टाफ नर्स के लिए जो आवेदन मांगे गए थे, उसे अनारक्षित दिखा दिया गया जबकि ये पद आरक्षित था। अब विभाग पद को आरक्षित श्रेणी से दोबारा विज्ञापन जारी करेगा।
सिविल सर्जन कार्यालय ने इन पदों पर मांगे थे आवेदन :
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से पिछले साल दिसंबर माह में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कार्यालय की तरफ से डीपीएम, डीडीएम, स्टाफ नर्स, मेल आयुष मेडिकल ऑफिसर, वित्त सलाहकार, फार्मासिस्ट, एलटी, एएनएम, फार्मासिस्ट, डीपीसी, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थरैपी, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, मनोविज्ञानी आदि पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। डीपीएम और डीडीएम पद को लेकर सोमवार को डाइट मताना में परीक्षा होनी थी। इसके अलावा स्टाफ नर्स के 8 मार्च, मेल आयुष मेडिकल ऑफिसर, वित्त सलाहकार, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन के लिए 9 मार्च, एएनएम पद के लिए 10 मार्च और फार्मासिस्ट पद के लिए 11 मार्च को परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
चार पदों के लिए नहीं आया योग्य उम्मीदवार :
सिविल सर्जन कार्यालय ने जिन पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें से डीपीसी, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थरैपी, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, मनोविज्ञानी पद के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं आया है।
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें स्टाफ नर्स का भी पद है। स्टाफ नर्स पद आर्थिक/पिछड़ा वर्ग से भरा जाना है जबकि जो पोस्ट निकाली गई तो उसमें अनारक्षित लिख दिया गया था, अब दोबारा से आवेदन मांगे जाएंगे। जल्द ही परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन