फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Civil kin protest at hospital

सिविल अस्पताल में परिजनों का जोरदार प्रदर्शन

Fri, 28 Mar 2014 12:37 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 28 Mar 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन

 रतिया के सरकारी स्कूल की प्रयोगशाला में बुधवार देर शाम मिले शिक्षक के शव के मामले में वीरवार को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


 परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। पुलिस और परिजनों के साथ गांव के अनेक लोगों ने शिक्षक अनिल कुमार की हत्या होने की आशंका जताई है।

 उनका कहना है कि जिस स्थिति में शव लटका हुआ था, वह किसी भी स्तर पर आत्महत्या नहीं लग रही। मृतक के पैर टेबल को छू रहे थे।

 परिजनों ने आरोप लगाया कि टीचर की दो से तीन दिन पहले हत्या कर शव लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर हत्यारोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 परिजनों ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव नहीं लेंगे। मामले को बढ़ता देखकर गांव के मौजिज लोगों और परिजनों की बैठक में 15 सदस्यीय कमेटी गठित कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का इंतजार करने पर सहमति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का समय दिए जाने की मांग के बाद परिजन माने।


जिस स्थिति में स्कूल के कमरे में शव लटका मिला है, वह दो से तीन दिन पुराना है। परिजनों के अनुसार शव पूरी तरह से फूला हुआ था। एक दिन और देर होती तो दुर्गंध आनी शुरू हो जाती।

 ऐसे में इतने दिनों तक स्कूल का कमरा नहीं खोला जाना सवाल खडे़ कर रहा है। जिस स्थिति में शव लटका हुआ था, परिजनों के अनुसार उसके पैर टेबल को छू रहे थे। उनका कहना है कि उसकी हत्या के बाद शव को लटकाया गया है।


परिजनों के अनुसार शिक्षक के मोबाइल पर 24 मार्च की रात 12 बजे तक कॉल आई है। पुलिस के मुताबिक कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इससे राज खुल सकते हैं।


बृहस्पतिवार को सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में ही जनसंगठनों और गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में मामले के संदर्भ में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

कमेटी प्रधान रणबीर मेहरा और विजय पाल सिंह ने बताया कि 24 मार्च को शिक्षक स्कूल से लापता हुआ था। उसके बाद 26 मार्च को उसका शव उसी स्कूल के कमरे में मिला। कमेटी ने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कमेटी में मलकीयत सिंह, विजेंद्र सिंह को सचिव, गुरबचन सिंह, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, इंद्रजीत, धनीराम, रविदत्त शर्मा, अमित शर्मा, हरिचंद कंबोज, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार, इंद्रजीत, फकीरचंद सैनी, बलविंदर सिंह शामिल हैं।


कमेटी प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को उपायुक्त डीके बेहरा और पुलिस अधीक्षक एससी अत्री से मिलकर घटना की जानकारी दी और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।


 पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी को मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिविल सर्जन डॉ. एससी कंबोज ने बताया कि अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है।

करीब दो से तीन पुराना शव लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों को स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।


डीएसपी नृपजीत सिंह ने बताया है कि दो दिन पहले टीचर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 एफएसएल टीम की रिपोर्ट के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। एसपी एससी अत्री ने डीएसपी विजय कक्कड़ को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed