{"_id":"63f3befcc2ea15c6960eb489","slug":"civil-hospital-got-orthopedic-specialist-after-five-years-fatehabad-news-c-21-1-61052-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल को पांच साल बाद मिला हड्डी रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल को पांच साल बाद मिला हड्डी रोग विशेषज्ञ
Tue, 21 Feb 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को आखिरकार पांच साल बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ मिल गया है। सोमवार से नागरिक अस्पताल में आर्थो सर्जन की ओपीडी शुरू हो गई है। रोहतक पीजीआई से डॉ.राजपाल सिंह ने यहां पर ड्यूटी ज्वाइन की है। अस्पताल में पिछले करीब पांच साल से पद खाली था। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से सड़क दुर्घटना में घायल व अन्य मरीजों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले दिनों डॉक्टरों की नई सूची में हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल को अलॉट हुआ था। डॉक्टर ने ज्वाइनिंग की लेकिन डयूटी शुरू नहीं की। अब स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में खाली पड़े पद पर हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात किया है। डॉ.राजपाल ने सोमवार को ज्वाइनिंग करके ओपीडी शुरू कर दी है।
ढाई माह भी शुरू नहीं हुई एक्सरे सुविधा
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ढाई माह बाद भी एक्सरे सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। एक दिसंबर से अस्पताल में एक्सरे सुविधा बंद है। यहां पर अनुबंध पर रेडियोग्राफर तैनात था लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुबंध नहीं बढ़ाया गया। इसके चलते एक दिसंबर से अब तक एक्सरे सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। जिले में सिर्फ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही एक्सरे सुविधा मरीजों को मिल रही थी लेकिन अब वह ढाई माह से बंद है। मरीजों को एक्सरे के लिए अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई है। एक्सरे सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी। इस संबंध में सोमवार को सिविल सर्जन के सामने ये मुद्दा रखा गया है।
- डॉ.राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद