फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Civil hospital gets dietician, preparation to start kitchen service in two hospitals

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल को मिला डायटिशियन, दो अस्पतालों में किचन सर्विस शुरू करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital gets dietician, preparation to start kitchen service in two hospitals
फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में दा​खिल मरीज
फतेहाबाद। आचार संहिता खत्म होने के बाद सब कुछ ठीकठाक रहा तो नागरिक अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों को सुबह की चाय से लेकर रात का पौष्टिक आहार मिलेगा। ये पौष्टिक आहार डायटिशियन के परामर्श पर मरीज को दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को पहली बार डायटिशियन मिल गया है। इसका फायदा सीधा नागरिक अस्पताल में शुरू होने वाली किचन सर्विस को मिलेगा। 10 माह से किचन सर्विस को लेकर चल रही प्रक्रिया आचार संहिता खत्म होने के बाद सिरे चढ़ सकती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और रतिया में मरीजों को खाना देने के लिए टेंडर प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू की गई थी। लेकिन बार-बार टेंडर लगाने के बाद एक ही एजेंसी ने आवेदन किया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने एजेंसी को काम देने की स्वीकृति देते हुए रेट कम करवाने के निर्देश दिए। एजेंसी ने 126 रुपये प्रति थाली मांग रही थी और एक रुपये प्रति थाली रेट कम किया है। यानि एजेंसी 125 रुपये प्रति थाली के हिसाब से काम करने को तैयार हुई है। सिविल सर्जन कार्यालय ने रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। अधिकारियों की माने जून माह में एक साथ कई अस्पतालों में इस योजना को सिरे चढ़ाया जा सकता है। ये सुविधा 100 से अधिक बेड के अस्पतालों में शुरू की जा रही है। किचन सर्विस का ठेका लेने वाली एजेंसी को स्वास्थ्य विभाग के मेन्यू के अनुसार सामान्य मरीज, शुगर मरीज और किडनी बीमारी से पीड़ित मरीज को खाना उपलब्ध करवाना होगा। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दिन का मेन्यू तय किया है।
विज्ञापन

दाखिल मरीजों के लिए नॉर्मल डाइट
सोमवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, मंगू दाल, आलू सब्जी।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, चना दाल, तोरी।
मंगलवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, आलू बैंगन, काला चना।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, सोयाबीन, आलू बैंगन।
बुधवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, मलका मसूर, आलू मटर।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, मूंग दाल, आलू टमाटर।
वीरवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, राजमा, आलू गोभी।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, आलू शिमला मिर्च।
शुक्रवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, उड़द दाल, आलू पालक।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, मूंग दाल, शलगम।
शनिवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, सफेद चना, आलू गोभी।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, मसूर दाल, आलू।
रविवार (लंच) चपाती, खिचड़ी, लोबिया, आलू मेथी।
(डिनर) चपाती, खिचड़ी, मूंगदाल, गाजर।
सुबह और शाम को मिलेगी चाय
नागरिक अस्पताल में रोजाना सुबह एजेंसी को ब्रेकफास्ट में दलिया और दूध देना होगा। इसके अलावा सुबह और शाम को तय समय पर चाय और बिस्कुट देना होगा।
इस समय मरीज को देना होगा खाना
चाय : सुबह साढ़े 6 बजे
नाश्ता : सुबह साढ़े 6 बजे से 9 बजे तक
लंच : साढ़े 12 बजे से 1 बजे तक
शाम की चाय : शाम 4 बजे से साढ़े 4 बजे तक
डिनर : सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक
कोट
किचन सर्विस को लेकर मुख्यालय ने रेट फाइनल करके भेजने के लिए कहा था। एजेंसी ने एक रुपये प्रति थाली रेट कम किया है। रेट मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। उम्मीद है आचार संहिता के बाद किचन सर्विस शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed