फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Civil hospital check record

एनएचएम की 10 टीमों ने नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी का रिकार्ड जांचा, हड़कंप

Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital check record
कोरोना महामारी के दौरान एनएचएम के तहत चल रहे अन्य कार्यक्रमों की क्या स्थिति है इसकी जांच को लेकर पंचकूला से आई टीमों ने नागरिक अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम ने करीब 10 घंटे तक अस्पतालों का निरीक्षण किया और रिकार्ड जांचा। इसके अलावा कोविड सेंटरों और सैंपल लेने वाले सेंटरों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

करीब 10 टीमों ने रतिया, टोहाना, नागपुर, भट्टू, फतेहाबाद के अस्पतालों का निरीक्षण साढ़े 6 बजे तक जारी था। मामले के मुताबिक एनएचएम के एमडी प्रभजोत सिंह ने कोविड को लेकर समीक्षा करने के लिए यहां आए हुए थे। उनके नेतृत्व में करीब 10 टीमें यहां पर पहुंची। टीमों ने टीकाकरण, गर्भवती को दी जाने वाली सुविधाएं, डिलिवरी, नसबंदी-नलबंदी के आपरेशन, जच्चा-बच्चा वार्ड, आपरेशन थियेटर आदि का रिकार्ड जांचा और निरीक्षण किया। पीएचसी और सीएचसी पर भी जांच की गई और यहां पर मरीजों से बात की गई। कई जगहों पर डिलिवरी और टीकाकरण और परिवार नियोजन के आंकड़े पहले कम होने पर फटकार भी लगाई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैनात की गई एंबुलेंसों को लेकर भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्यालय से टीमें आई है, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया है। टीम की तरफ से कई निर्देश भी दिए गए हैं। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed