{"_id":"60198eb48ebc3e2d4a7ede3e","slug":"civic-issuse-municipal-corporation-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5935593148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई ः बाजार खुलने से पहले 350 दुकानों के आगे रखा सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई ः बाजार खुलने से पहले 350 दुकानों के आगे रखा सामान किया जब्त
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद अधिकारियों ने मंगलवार सुबह सात बजे 50 कर्मचारियों को साथ लेकर बड़ी कार्रवाई की है। दुकानों के आगे रखे बेंच व स्टाल कब्जे में ले लिए। थाना रोड, हंस मार्केट, फव्वारा चौक, चार मरला कॉलोनी से करीब 350 दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का पता चलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने सामान कब्जे में लेने का विरोध भी किया। कई जगह नप कर्मचारियों के साथ कहासुनी भी हुई।
नगर परिषद ने सामान को कब्जे में लेकर बीघड़ रोड पर कम्यूनिटी हॉल में रखवा दिया है। मामले के मुताबिक शहर में अतिक्रमण को लेकर जिला नगर आयुक्त समवर्तक सिंह के पास शिकायतें पहुंच रही थी। डीएमसी ने नगर परिषद अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा करीब 50 कर्मचारियों व 6 ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर बाजार में पहुंचे। हंस मार्केट में दुकानों के बाहर रखे स्टॉल और बेंचों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद फव्वारा चौक, थाना रोड और चार मरला कॉलोनी में दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में ले लिया। नप अधिकारियों के मुताबिक करीब 350 दुकानों के आगे रखे 425 बेंच और स्टॉल को कब्जे में लिया गया है।
300 रुपये देना होगा जुर्माना
नप अधिकारियों के मुताबिक स्टाल और मेज छुड़वाने के लिए ईओ को लिखित में देना होगा कि वह आगे से अतिक्रमण नहीं करेंगे। ईओ की अनुमति के बाद ही सामान दिया जाएगा। एक मेज या स्टाल के लिए 300 रुपये जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा कम्यूनिटी हॉल से सामान खुद लेकर आना होगा।
विज्ञापन
सफाई के बाद फेंका कचरा, चार दुकानों को नोटिस जारी
शहर में सफाई होने के बाद कचरा फेंकने पर नगर परिषद प्रशासन ने चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। नप प्रशासन ने राधे-राधे गारमेंट्स, भोला गारमेंट्स, आनंद बूट हाउस तथा जय श्रीराम हार्डवेयर के संचालकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नहीं पहुंची पुलिस फोर्स
नगर परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए शहर थाना से पुलिस फोर्स मांगी थी। मगर कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स नहीं पहुंची। आखिरकार नप कर्मचारियों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
शहर के हंस मार्केट, फव्वारा चौक, थाना रोड से अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण को लेकर काफी समय से शिकायतें आ रही थी। दुकानदारों से अपील भी की गई थी। करीब 350 दुकानों के आगे से सामान कब्जे में लिया गया है।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक।