फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic issuse,DC Metting,fatehabad news

डी प्लान के तहत जिले में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 7.43 करोड़ : बांगड़

Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,DC Metting,fatehabad news
जिला विकास एवं निगरानी समिति (डी-प्लान) की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में हुई। समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में डी-प्लान के तहत वर्ष 2020-21 के लिए 7 करोड़ 43 लाख 16 हजार रुपये के लगभग संभावित राशि से विभिन्न विकास कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने वर्ष 2019-20 में डी-प्लान के तहत करवाए गए विकास कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में भेजने के निर्देश भी दिए। वित्त वर्ष 2019-20 में 11 करोड़ 21 लाख 58 हजार रुपये से 345 विकास कार्य करवाए गए थे। मीटिंग में तय हुआ कि वर्ष 2020-21 में डी-प्लान के तहत जिला के सभी खंडों, नगर परिषद, नगरपालिकाओं में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाने हैं। इस राशि में 4 करोड़ 45 लाख 90 हजार रुपये सामान्य वर्ग तथा 2 करोड़ 97 लाख 26 हजार रुपये अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में गलियों के निर्माण एवं उनके रखरखाव, मरम्मत, स्वच्छता व पानी की निकासी के लिए 30 प्रतिशत राशि खर्च की जाती है। 70 प्रतिशत राशि अन्य चहुंमुखी विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त समवर्तक सिंह, एसडीएम सुरेन्द्र सिहं बेनीवाल, कुलभूषण बंसल, सीटीएम अंकिता वर्मा, जिप चेयरमैन राजेश कसवां, डीआरओ राजेश कुमार ख्यालिया, डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज कुलबीर सिंह, नप चैयरमेन दर्शन नागपाल, पीओ पवन कुमार, ओपी इंदौरा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पर कितनी राशि होगी खर्च
जिला योजना के तहत जिले के सात खंड भट्टू कलां, भूना, फतेहाबाद, जाखल, नागपुर, रतिया, टोहाना के लिए कुल 5 करोड़ 77 लाख 74 हजार रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे, जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 3 करोड़ 46 लाख 65 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग क्षेत्र में 2 करोड़ 31 लाख 9 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। भट्टू खंड में कुल 81 लाख 62 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जाने है, जिनमें से 48 लाख 97 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र, 32 लाख 65 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र, भूना खंड में कुल 77 लाख 67 हजार रुपये में से सामान्य क्षेत्र 46 लाख 60 हजार रुपये, 31 लाख 7 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र, फतेहाबाद खंड के एक करोड़ 33 लाख 96 हजार रुपये में से 80 लाख 38 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र तथा 53 लाख 58 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार जाखल खंड के कुल 40 लाख 54 हजार रुपये में 24 लाख 33 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र, 16 लाख 22 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र, नागपुर खंड के कुल 57 लाख 45 हजार रुपये में से 34 लाख 47 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र, 22 लाख 98 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र, रतिया खंड के कुल 85 लाख 18 हजार रुपये में से 51 लाख 11 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र, 34 लाख 7 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र तथा टोहाना खंड के कुल एक करोड़ एक लाख 31 हजार रुपये में से 67 लाख 79 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र और 40 लाख 52 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

नगर परिषद के दायरे में होगा विकास
जिला योजना के तहत नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। भूना नगरपालिका के लिए कुल 23 लाख 74 हजार रुपये के विकास कार्य मंजूर हुए है, जिनमें से 14 लाख 24 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र तथा 9 लाख 50 हजार अनुसूचित जाति क्षेत्र के लिए मंजूर किए गए हैं। नगरपरिषद फतेहाबाद में कुल 55 लाख 84 हजार रुपये में से 33 लाख 50 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र, 22 लाख 33 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र, जाखल नगर पालिका के लिए कुल 6 लाख 14 हजार रुपये के विकास कार्य मंजूर हुए है, जिनमें से 3 लाख 69 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र तथा 2 लाख 46 हजार अनुसूचित जाति क्षेत्र के लिए मंजूर किए गए है। रतिया नगर पालिका के लिए कुल 29 लाख 21 हजार रुपये के विकास कार्य मंजूर हुए है, जिनमें से 17 लाख 59 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र तथा 11 लाख 72 हजार अनुसूचित जाति क्षेत्र के लिए मंजूर किए गए है। नप टोहाना के कुल 50 लाख 39 हजार रुपये में 30 लाख 23 हजार रुपये सामान्य क्षेत्र, 20 लाख 16 हजार रुपये अनुसूचित जाति क्षेत्र विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed