फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City Council will take action on old buildings wastel

पुराने कंडम भवनों पर कार्रवाई करेगी नगर परिषद

Wed, 02 Jul 2014 11:22 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 02 Jul 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन

पुरानी तहसील चौक में स्थित कंडम भवनों पर नगर परिषद ने कार्रवाई करने का मूड बना लिया है। इसके लिए परिषद की ओर से  भवन मालिकों को नोटिस भी दिया गया है। कई भवन मालिकों ने नोटिस को गंभीरता से लेते हुए भवनों की मरम्मत करा ली है, पर कुछ एक भवन मालिक ऐसे हैं जिनकी कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

विज्ञापन


परिषद ने भी अब ऐसे भवनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इन पर कार्रवाई की जा सकती है। फतेहाबाद शहर की बात की जाए यहां तो काफी संख्या में जर्जर भवनों की संख्या है। कुछ भवन गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। अगर जल्द ही इन भवनों को गिराया नहीं गया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


दोबारा से होगा सर्वे
नगर परिषद के अनुसार वे शहर में दोबारा कंडम भवनों को लेकर सर्वे करवाएगी और जो भवन छूट गए हैं, उन्हें नोटिस दिए जाएंगे। जिन भवनों को पहले नोटिस दिए जा चुके हैं अगर उन्होंने नोटिस को नजर अंदाज किया है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों के जान माल को हानि न पहुंचे, इसलिए परिषद अब कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल भी दिए नोटिस
नगर परिषद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर साल की भांति इस साल भी कई जर्जर भवन मालिकों को नोटिस दिए हैं। लोगों की खुद की भी जिम्मेदारी है कि अपने भवनों की देखभाल करें। शहर में इस समय काफी पुरानी इमारतें हैं और इन इमारतों में आधी से ज्यादा इमारते जर्जर हालत में है जो किसी के लिए भी खतरा बन सकती है।

इस बार करवाउंगा ठीक
पुराने तहसील चौक के पास कंडम भवन में रह रहे महेंद्र कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से उनको नोटिस मिल चुका है और वे जल्द से जल्द अपने भवन की रिपेयरिंग करा लेंगे। महेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी तरह और भी कई भवन मालिकों को नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी हुआ है। कुछ लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने मकानों की रिपेयर करवा ली पर कुछ लोग अब भी बाकि है।


नोटिस दिया जा चुका है : ईओ
इस बारे में जब नगर परिषद के ईओ धीरज कुमार ने कहा कि शहर में कंडम भवनों को चिह्नित करके नोटिस दिया जा चुका है। जो भवन सर्वे में छूट गए थे उनको दोबारा चिह्नित करके नोटिस दिया जाएगा। नगर परिषद समय पर नोटिस जारी करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed