फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City Council will get the maintenance of 18 parks of the city done by the institutions.

Fatehabad News: शहर के 18 पार्कों का रखरखाव संस्थाओं से करवाएगी नगर परिषद

Sun, 22 Oct 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
City Council will get the maintenance of 18 parks of the city done by the institutions.
टोहाना के मॉडल टाउन का पार्क। 
टोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बने पार्कों के रखरखाव का जिम्मा अब संस्थाओं को सौंपा जाएगा। पार्कों का सुंदरीकरण भी इन्हीं संस्थाओं के माध्यम से होगा। परिषद प्रशासन ने 18 पार्काें के रखरखाव की जिम्मेदारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मॉडल टाउन वेलफेयर ट्रस्ट तथा जनकल्याण फाउंडेशन को सौंप दी है। नगर परिषद द्वारा इन संस्थाओं को 4 रुपये 20 पैसे प्रति स्क्वायर सेंटीमीटर के हिसाब से पेमेंट की जाएगी। इसके लिए हर महीने की सात तारीख से पहले बिल अदायगी की जाएगी तथा यह बिल नोडल अधिकारी एवं बिल पेमेंट कमेटी द्वारा मंजूर किए जाएंगे। ये संस्थाएं 15 अक्तूबर से 31 मार्च तक पार्काें की देखभाल करेगी।
विज्ञापन


पंचायत मंत्री ने पिछले दिनों दिए थे निर्देश
गौरतलब है कि पिछले दिनों विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शहर के मॉडल टाउन के लोगों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पार्क का निरीक्षण किया था। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को पार्कों के बेहतर रखरखाव को लेकर निर्देश दिए थे। पंचायत मंत्री के निर्देश के बाद एक्सईएन अंकित वशिष्ठ द्वारा यह योजना तैयार करके जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई से अप्रूवल लेकर कार्य को गति दी गई है।
विज्ञापन


इन पार्कों की देखरेख करेगा मॉडल टाउन वेलफेयर ट्रस्ट
नगर परिषद द्वारा जारी पत्र के अनुसार मॉडल टाउन के मकान नंबर 91 के पास लगभग 1152 स्क्वायर मीटर एरिया, नहर के साथ लगते पार्क का 6033 स्क्वायर मीटर एरिया, कोठी नंब 27 के साथ लगते लगभग 229 स्क्वायर मीटर एरिया, कोठी नंबर 70 के नजदीक स्थित करीब 384 स्क्वायर मीटर एरिया, मकान न नंबर 166 के साथ करीब 356 स्क्वायर मीटर एरिया की देखरेख की जिम्मेदारी मॉडल टाउन वेलफेयर ट्रस्ट को दी गई है। यह एरिया करीबन 8154 स्क्वायर मीटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पार्क संभालेंगी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
इसके अलावा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मंजुल गर्ग एवं उनकी टीम को न्यू मॉडल टाउन का करीबी 677 स्क्वायर मीटर एरिया व मकान नंबर 381 के साथ लगता करीब 820 स्क्वायर मीटर एरिया दिया गया है। यह कुल 1496 स्क्वायर मीटर एरिया रहेगा।

गांव बादली की फाउंडेशन के पास रहेंगे 11 पार्क
इसके अलावा झज्जर जिले के गांव बादली की जन कल्याण फाउंडेशन के पास शहर के 11 पार्क रहेंगे। फाउंडेशन को शहर का पार्क नंबर एक 1500 स्क्वायर मीटर एरिया तथा पार्क नंबर 2 का करीबन 1900 स्क्वायर मीटर एरिया, ऑफिसर कॉलोनी का करीब 1800 स्क्वायर मीटर एरिया, पार्क एक, दो, तीन, चार, पांच व पार्क छह का करीब 5300 स्क्वायर मीटर एरिया, प्रभाकर कॉलोनी का करीब 2000 स्क्वायर मीटर एरिया व शहीद भगत सिंह पार्क का 700 स्क्वायर मीटर एरिया दिया गया है। यह एरिया करीब 13200 स्क्वायर मीटर होगा।


शहर के मॉडल टाउन व विभिन्न कॉलोनियों में बनाए गए पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी विभिन्न संस्थाओं को दी गई है। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अब शहर पार्कों की सुंदरता बढ़ाई जा सकेगी।
-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed