फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council will again dispose of garbage from dumping site after two years, 9 agencies ready to work

Fatehabad News: नगर परिषद दो साल बाद फिर करेगी डंपिंग साइट से कूड़े का निस्तारण, 9 एजेंसियां काम करने को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
City council will again dispose of garbage from dumping site after two years, 9 agencies ready to work
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड पर बने मुख्य कचरा संग्रह स्थल से 35 हजार टन कचरे के निस्तारण को लेकर प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। कचरा निस्तारण के लिए 9 एजेंसियां काम करने के लिए तैयार हैं। नगर परिषद ने इसको लेकर टेंडर लगाया था। टेंडर में 9 एजेंसियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारी एजेंसियों के दस्तावेजों का तकनीकी मूल्यांकन कर रहे हैं। शर्तें पूरी करने वाली एजेंसी को नगर परिषद ठेका जारी करेगी। कचरे के निस्तारण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। करीब दो साल पहले भी नगर परिषद मुख्य कचरा संग्रह स्थल से कचरे का निस्तारण करवा चुकी है। इस दौरान 47 हजार टन कचरा जमा था।
विज्ञापन


ये एजेंसियां काम करने के लिए तैयार
कनिष्का कंस्ट्रक्शन कंपनी
दया चरण एंड कंपनी
पीपल एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प एवं यूथ
आकांक्षा इंटरप्राइजिज
आयुषी हाइजिन एडं केयर प्राइवेट लिमिटेड
पवनी एनर्जी एवं मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड
डिंग मेनपॉवर एवं सिक्योरिटी सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड
श्री श्याम एसोसिएट
पूजा कंसूलेशन कंपनी

दो साल में जमा हुआ 35 हजार टन कचरा
नगर परिषद की बीघड़ रोड पर साढ़े तीन एकड़ जगह है। यहां पर नगर परिषद ने मुख्य कचरा संग्रह स्थल बना रखा है। नगर परिषद ने वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक जमा हुए कचरे का निस्तारण करवाया। एजेंसी ने सात साल में जमा हुए 47 हजार टन कचरे का निस्तारण किया। इसके बाद मात्र दो साल में ही 35 हजार टन कचरा से डंपिंग साइट से भरने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डंपिंग साइट पर कचरा कम है जबकि सिस्टम से न डालने के कारण दिखाया ज्यादा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके पर ली नई जगह, नहीं लगा प्रोसेसिंग प्लांट
नगर परिषद ने बीघड़ रोड पर बने मुख्य कचरा संग्रह स्थल भर जाने के कारण ठेके पर दो एकड़ जगह ली है। ये जगह 1 लाख 76 हजार रुपये वार्षिक पर ली गई है। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाली एजेंसी को यहां पर प्रोसेसिंग प्लांट लगाना है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। डोर टू डोर एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि जमीन हैंडओवर नहीं हुई है।

कोट
नगर परिषद द्वारा टेंडर लगाया गया था। इसको लेकर 9 एजेंसी आई हैं। तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। नियम के अनुसार शर्तें पूरी करने वाली एजेंसी को वर्क दिया जाएगा। इसी सप्ताह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed