फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CIA staff arrested four persons with heroin and cash from tohana

टोहाना: 40 लाख की हेरोइन और एक लाख रुपये के साथ प्रेमी जोड़ा दो साथियों के साथ काबू  

Mon, 07 Feb 2022 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 PM IST
सार

दिल्ली से कार में नशा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे, तीन आरोपी दो दिन के रिमांड पर, महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा।

विज्ञापन
CIA staff arrested four persons with heroin and cash from tohana
टोहाना में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के सीआईए स्टाफ टोहाना की टीम ने 31 वर्षीय महिला को उसके प्रेेमी व दो अन्य साथियों के साथ नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 410 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर जबकि महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस दिल्ली से जुड़े नशे के मुख्य सप्लायर की धरपकड़ में जुट गई है।  

विज्ञापन


डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि गांव शक्करपुर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ किपा, टोहाना के गांव कानाखेड़ा निवासी महिला राजोबाई, राजदीप सिंह उर्फ सोनू और गांव ललूवाल निवासी रिंकूराम स्विफ्ट कार में दिल्ली से टोहाना की तरफ जा रहे थे। सर्विलांस टीम और गुप्त सूचना पर टोहाना सीआईए स्टाफ की टीम टोहाना-नरवाना रोड पर सूर्या कॉलेज बलियाला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया।

विज्ञापन

पुलिस ने कार में सवार महिला समेत चार लोगों को काबू कर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 410 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन की खरीद-फरोख्त करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को छोड़ प्रेमी के साथ मिल बनाया नशा तस्करी का गिरोह 

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला राजोबाई गांव कंवलगढ़ में विवाहित थी। वह अपने पति को तलाक देकर आरोपी शक्करपुरा गांव के कुलदीप के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। इसके बाद वह कुलदीप के साथ नशा सप्लाई के धंधे से जुड़ गई। राजोबाई और कुलदीप पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक-एक केस दर्ज है। 

नशे की लत ने एलएलबी पास राजदीप को गिरोह से जोड़ा 

आरोपी महिला के गांव कानाखेड़ा निवासी आरोपी राजदीप एलएलबी पास है। कुछ समय तक राजदीप ने टोहाना अदालत में वकील के पास प्रैक्टिस भी की, लेकिन नशे की लत के कारण वह राजोबाई के संपर्क में आया। एक ही गांव के रहने वाले होने से दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया। नशे की पूर्ति के लिए राजदीप भी नशा तस्करी के धंधे में जुड़ गया। 


  

कार से 410 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए महिला सहित चारों आरोपियों का नशा सप्लाई का बड़ा गिरोह है। दिल्ली से नशा लाकर ये लोग स्थानीय क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। इनके कब्जे से हेरोइन बेचकर कमाई गई एक लाख की नकदी बरामद हुई है। पुलिस अब नशा सप्लायर की धरपकड़ के प्रयास में जुट गई है।  - बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed