फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CIA recovered 284 kg of ganja, two drug smuggler brothers arrested

Fatehabad News: सीआईए ने 284 किलो गांजा किया बरामद, नशा तस्कर दो भाई काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
CIA recovered 284 kg of ganja, two drug smuggler brothers arrested
पुलिस गिरफ्त में गांजा सहित काबू किए गए दोनों आरोपी
रतिया। पुलिस ने गांव लाली के पास दो नशा तस्करों से 284 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने नशा तस्कर दोनों सगे भाईयों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अलालवास निवासी दो सगे भाई प्रकाश व रंजीत नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। उन्होंने गांव लाली में एक मकान किराये पर लेकर वहां पर काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक जग्गा सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव लाली में छापे के लिए भेजी। टीम ने जब गांव में दबिश दी तो दो युवक बाइक पर नशीला पदार्थ ले जा रहे थे। पुलिस ने जब दोनों को काबू किया व कमरे की तलाशी ली तो उनके पास से 284 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अलालवास निवासी रंजीत व प्रकाश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों नशा तस्करों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गांजा के सप्लायर के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed