फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chitta and medical addiction has become a problem, committees have been formed at ward level to curb it

Fatehabad News: चिट्टा और मेडिकल नशा बना नासूर, लगाम लगाने के लिए वार्ड स्तर पर बनाईं कमेटियां

Tue, 03 Sep 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chitta and medical addiction has become a problem, committees have been formed at ward level to curb it
कालांवाली में नशे को लेकर बैठक करते हुए वार्ड के लोग। 
सिरसा। कालांवाली में चिट्टा और मेडिकल नशा आमजन के लिए नासूर बन गया है। इसके खिलाफ शहर के वार्ड 2, 3, 4 के लोगों ने रविवार रात को बैठक कर विरोध जताया। इसके बाद एक विशेष कमेटी का गठन किया। कमेटी के सदस्यों ने सोमवार सुबह संदिग्धों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति या परिवार नशा बेचता हुआ पाया जाएगा, उसका बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में कालांवाली थाना प्रभारी भी लोगों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि पुलिस उनके साथ खड़ी है। शहरवासियों के साथ मिलकर नशे को जड़ से खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम दो मेडिकल स्टोर सील कर एक लाख से ज्यादा नशे की दवा प्रतिबंधित जब्त कर चुकी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे हालात हैं कि पढ़ाई करने बच्चों से लेकर दिहाड़ी करने वाले मजदूर नशे की जद में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता सूरजभान खनगवाल, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि बहादर सिंह, राजेश कुमार, केवल सिंह, सागर, सोमनाथ, चंद्रशील, सन्नी, विशाल आदि ने कहा कि शहर में बड़े स्तर पर युवा नशे के आदी हो चुके हैं। 16 साल के किशोर की नशे का ओवरडोज से मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब से बड़े स्तर पर मेडिकल का नशा आ रहा है, वहीं, सरकार व प्रशासन भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर तिल-तिल मर रहे हैं और कोई सुनने वाला नहीं है। सभी को अपने स्तर पर इस पर लगाम लगानी होगी। अब वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाई जाएगी, जो दिन और रात पहरा देगी। नशा बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस के हवाले किया जाएगा।


घर घर जाकर खोजे सप्लायर
सोमवार सुबह कमेटी के सदस्यों ने मस्जिद वाला क्षेत्र, छजगढ़ मोहल्ला, पीरखाना मोहल्ला, प्राइमरी स्कूल वाला क्षेत्र में जाकर नशा बेचने वालों को खोज खबर ली। इस दौरान नशा खरीदकर लाने वाले एक युवक को पकड़ा। इसके बाद सप्लायर को भी पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कमेटी ने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने नशा खरीदने और बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो पुलिस के खिलाफ कदम उठाएंगे।



पुलिस नशे के सख्त खिलाफ है और ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर निरंतर कार्रवाई कर रही है। नशा बेचने वालों को चेतावनी है कि वह नशा बेचना छोड़ दें। इसके अलावा नशाग्रस्त युवाओं की भी काउंसिलिंग कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। युवा को खेलों से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके सार्थक परिणाम भी आ रहे हैं।
- रामफल, कालांवाली थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed