{"_id":"6050f3f28ebc3e8d2c631bea","slug":"chilli-lake-to-be-developed-from-1362-lakh-seven-villages-to-get-animal-hospital-fatehabad-news-rtk6002210189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 21 को चिल्ली झील सुंदरीकरण समेत पांच कार्यों का शिलान्यास, भट्टू के आरओबी समेत 11 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 21 को चिल्ली झील सुंदरीकरण समेत पांच कार्यों का शिलान्यास, भट्टू के आरओबी समेत 11 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
फतेहाबाद चिल्ली झील क्षेत्र
- फोटो : Fatehabad
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 मार्च को जिले को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे है। सीएम वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जिले की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और पांच विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। चिल्ली झील के सुंदरीकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री इसी दिन शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना पर करीब 1362 लाख रुपये खर्च होने जा रहे है।
सीएम का कार्यक्रम 21 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी हो गए हैं। जिले के सात गांवों में बनकर तैयार हुए पशु चिकित्सा औषधालयों का भी उद्घाटन होगा। इसके अलावा भट्टू में 16.99 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ रेलवे ओवरब्रिज भी आधिकारिक रूप से जनता को समर्पित हो जाएगा। भूना और रतिया पंचायत विभाग के खंड कार्यालय भी बनेंगे।
दो साल में तैयार हो जाएगी चिल्ली झील
चिल्ली झील के सुंदरीकरण का काम शुरू हो चुका है। करीब दो साल में ये बनकर तैयार हो जाएगा। नप 8.42 करोड़ रुपये जनस्वास्थ्य विभाग और 1.52 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को जारी कर चुका है। इस परियोजना पर करीब 13.62 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज होगा जनता को समर्पित
लोक निर्माण विभाग की तरफ से भट्टू में रेलवे ओवरब्रिज बनाया गया है। ये ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इस पर करीब 16.99 करोड़ रुपये लागत आई है। इससे राजस्थान और भट्टू क्षेत्र में जाने वाले लोगों को फायदा होगा।
परियोजना लागत (लाख में) कार्यक्रम
रेलवे ओवरब्रिज भट्टूकलां 1699 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी सिंथला 32.58 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी बनमंदोरी 32.58 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी चिंदड़ 32.58 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी चौबारा 32.58 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी बीघड़ 25 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी दिगोह 32.58 उद्घाटन
राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी इंदाछुई 32.58 उद्घाटन
जलघर रहनवाली 125.20 उद्घाटन
जलघर सिधानी 367.40 उद्घाटन
केजीबीवी अपग्रेड स्कूल जमालपुर 365.27 उद्घाटन
33 केवी सब स्टेशन शेखपुर सोत्तर 300.16 शिलान्यास
33 केवी सब स्टेशन नूरकी अहली 500.25 शिलान्यास
चिल्ली झील सुंदरीकरण 1362 शिलान्यास
खंड कार्यालय भवन रतिया 171.56 शिलान्यास
खंड कार्यालय भवन भूना 172.16 शिलान्यास
कोट
मुख्यमंत्री 21 मार्च को जिले को कई परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे है। कई परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग के जिए उद्घाटन और शिलान्यास होगा।
- डॉ. नरहरि सिंह बांगड़।